{"_id":"6837439745df186c5605065a","slug":"water-motor-blew-twice-in-three-weeks-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-134719-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीन सप्ताह में दो बार फुंकी पानी की मोटर, गर्मी में पेयजल के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीन सप्ताह में दो बार फुंकी पानी की मोटर, गर्मी में पेयजल के लिए मारामारी
विज्ञापन
औरंगाबाद। पिछले तीन सप्ताह में पंप नंबर दो की मोटर दो बार फुंकने के चलते लोगों को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछले तीन दिन से लोगों को पर्याप्त पेयजल की सप्लाई नहीं दी जा रही है। भीषण गर्मी में लोग पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी लेने को मजबूर हैं।
नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति को सुधारने के लिए जल मिशन योजना के अंतर्गत करीब दो करोड़ रुपए की धनराशि शासन ने जारी की थी। योजना के तहत ट्यूबवेल लगाते हुए पाइप लाइन बिछाकर लोगों को पेयजल की सप्लाई शुरू कराई थी, लेकिन अब मोटर फुंकने के कारण लोगों को पेयजल संकट से परेशानी हो रही है। पवसरा मार्ग स्थित कल्याण मंडल के पास नगर पंचायत की आधी आबादी में पानी की सप्लाई के लिए पंप नंबर दो स्थापित है।
तीन सप्ताह में इस पंप की दो बार पानी की सप्लाई के लिए लगाई गई मोटर फुंकी पड़ी है। मोटर फुंकने सेनई बस्ती, गुलावटी, देहली दरवाजा, सिप्टनगढ़ी, पवसरा रोड, गोला कुआं, मुरादनगर, ढाक सहित कई मोहल्लो की जलापूर्ति तीन दिन से ठप पड़ी हुई है। मोहल्ले के लोग पड़ोस के सबमर्सिबल से पानी की सप्लाई लेने को मजबूर है। नगर में कई इलाके तो ऐसे है जो टंकी के पानी पर ही निर्भर रहते है। अब पंप नंबर एक पर तैनात कर्मचारी कुछ ही मोहल्लों में सप्लाई करके पेयजल आपूर्ति की खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
मोटर का सामान आ गया है। बृहस्पतिवार तक फुंकी मोटर को बदलवा दिया जाएगा। साथ ही पंप में बोरिंग भी कराया जाएगा। - सेवाराम राजभर, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत