{"_id":"696a6de4c149205cb105feb5","slug":"voting-was-enthusiastic-on-the-first-day-with-over-40-voting-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-147103-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पहले दिन उत्साह के साथ हुआ मतदान, 40 फीसदी से अधिक पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पहले दिन उत्साह के साथ हुआ मतदान, 40 फीसदी से अधिक पड़े वोट
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में मतदान के दौरान मौजूद पुलिस बल। संवाद
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के प्रथम चरण के तहत शुक्रवार को जनपद में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। बुलंदशहर जिला न्यायालय परिसर सहित खुर्जा और अनूपशहर के वाह्य न्यायालयों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
पहले दिन शाम पांच बजे तक करीब 40 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। रिटर्निंग ऑफिसर एडीजे शहजाद अली की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। शनिवार को भी मतदान होगा। शुक्रवार सुबह 10 बजे जैसे ही मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, अधिवक्ता अपने पहचान पत्रों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। बुलंदशहर जनपद में यह मतदान तीन प्रमुख केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला न्यायालय परिसर, खुर्जा स्थित वाह्य न्यायालय और अनूपशहर स्थित वाह्य न्यायालय शामिल हैं। रिटर्निंग ऑफिसर एडीजे शहजाद अली ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मतदान केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और केवल अधिकृत मतदाताओं को ही प्रवेश दिया गया। शाम पांच बजे तक चली प्रक्रिया में कुल मिलाकर जनपद में मतदान का प्रतिशत संतोषजनक रहा। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, पहले दिन की प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।