{"_id":"6acf4fe9b22da4c29901816e","slug":"youth-attacked-by-crocodile-while-bathing-at-ganga-ghat-in-jahangirabad-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पानी में खींच ले गया': गंगा घाट पर नहाने आए युवक पर मगरमच्छ का हमला, मचा शोर; तीन बहनों में था इकलौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पानी में खींच ले गया': गंगा घाट पर नहाने आए युवक पर मगरमच्छ का हमला, मचा शोर; तीन बहनों में था इकलौता
Wed, 14 Oct 2026 03:22 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जहांगीराबाद
अमर उजाला नेटवर्क, जहांगीराबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:22 PM IST
सार
जहांगीराबाद में गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक मगरमच्छ के हमले से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले से युवक की दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अवंतिका देवी गंगा घाट पर स्नान करते समय एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जहांगीराबाद के मोहल्ला रामगढ़ी निवासी 19 वर्षीय अनुज की इस हमले में दर्दनाक मौत हो गई। अनुज अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
इस हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के शोर मचाने पर मगरमच्छ अनुज को पानी के अंदर नहीं खींच सका। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम मनीष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।