फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of spitting on tandoori rotis at a wedding ceremony in Bulandshahr goes viral

थूक लगाकर बन रही थीं तंदूरी रोटी: युवक की शर्मनाक हरकत कैमरे में हुई कैद, वीडियो देख रोटियों से बना लेंगे दूरी

Tue, 04 Nov 2025 12:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Nov 2025 12:18 PM IST
सार

घटना बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव अटेरना की बताई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में दानिश नाम का युवक शादी समारोह में मेहमानों के लिए रोटियां बना रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह हर रोटी बनाने से पहले उस पर थूक रहा है।

विज्ञापन
Video of spitting on tandoori rotis at a wedding ceremony in Bulandshahr goes viral
रोटी बना रहे युवक की हरकत कैमरे में हुई कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक शादी समारोह में थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाता दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

यह घटना बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव अटेरना की बताई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में दानिश नाम का युवक शादी समारोह में मेहमानों के लिए रोटियां बना रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह हर रोटी बनाने से पहले उस पर थूक रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दानिश बार-बार रोटी पर थूक लगा रहा है, जिसके बाद उसे तंदूर में डाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक की इस घिनौनी हरकत को देखकर शादी समारोह में मौजूद बाराती भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। मेहमानों ने इस कृत्य पर गहरा रोष व्यक्त किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी दानिश, जो पहासू का निवासी बताया जा रहा है, के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आक्रोश
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। कई लोगों ने आरोपी की इस हरकत को घृणित और अस्वीकार्य बताया है। इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed