{"_id":"6aaacf911955c682d00cf601","slug":"valve-missing-from-gas-cylinder-during-delivery-gas-leaked-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-165622-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सप्लाई के दौरान गैस सिलिंडर से वॉल्व गायब, गैस हुई लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सप्लाई के दौरान गैस सिलिंडर से वॉल्व गायब, गैस हुई लीक
विज्ञापन
गुलावठी। नगर में गैस सिलिंडर की आपूर्ति के दौरान सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। एक सिलिंडर में वॉल्व न होने से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर के व्यापारी हैप्पी वर्मा ने एक गैस सिलिंडर बुक किया था। आपूर्ति के समय सील खोलने पर सिलिंडर में वॉल्व नहीं मिला और तेजी से गैस लीक होने लगी। तेज गंध से परिजन घबरा गए।
उन्होंने तुरंत गैस सप्लायर असलम को सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी भेजकर सिलिंडर में वॉल्व लगाकर लीकेज बंद किया गया। गैस एजेंसी संचालक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही सिलिंडर को तुरंत दुरुस्त कर दिया गया था।