फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   vaccination

टीकाकरण का महाअभियान आज, 74 हजार मिला लक्ष्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
vaccination
टीकाकरण का महाअभियान आज, 74 हजार मिला लक्ष्य
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में एक बार फिर शुक्रवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाकर लोगों को टीका लगाया जाएगा। शासन से जिले के लिए 74 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। वहीं, महाअभियान के लिए जिले को वैक्सीन की खेप प्राप्त होने पर सभी केंद्रों पर भेज दी गई है। लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग द्वारा 81 केंद्रों पर 327 टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही 20 प्लानिंग यूनिट को भी जिम्मेदारी दी गई है।
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण जारी है। वहीं संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करने में जुटा हुआ है। इसके लिए जुलाई माह में क्लस्टर अभियान चलाया गया। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते स्थगित करना पड़ा। वहीं, अगस्त माह में तीन दिन टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा चुका है। 17 सितंबर को शासन द्वारा मेगा अभियान चलाने के निर्देश दिए जाने पर विभागीय अफसरों ने 74,000 लोगों को टीका लगाने की तैयारी कर ली है। इस बार घर-घर सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

16,87,195 लग चुके हैं कुल टीके
जनपद में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के बाद से अब तक कुल 16,87,195 टीके लग चुके हैं। इसमें अब तक 13,77,396 लोगों को पहली टीका तथा 3,09,799 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 16,87,195
पहला डोज - 13,77,396
दूसरा डोज - 3,09,799
पुरुष वर्ग - 8,97,504
महिला वर्ग - 7,89,297
अन्य - 394
कोविशील्ड - 15,27,048
कोवाक्सिन - 1,60,147
327 टीमों को दी गई जिम्मेदारी
सितंबर माह में शुक्रवार को दूसरा महाअभियान चलाने के लिए 74,000 लोगों को टीका लगाने कालक्ष्य मिला है। लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 327 टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 20 प्लानिंग यूनिट बनाई गई है। अभियान के तहत पहला और दूसरा दोनों टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा घर-घर चलाए गए सर्वे के दौरान चिह्नित किए गए लोगों को भी टीका लगाया जाएगा।
- डॉ. राकेश चंद्रा, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed