फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   upsc exam

पहले ही प्रयास में बुलंदशहर के उत्तम भारद्वाज बने आईएएस, पाई 121वीं रैंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
upsc exam
पहले ही प्रयास में बुलंदशहर के उत्तम भारद्वाज बने आईएएस, पाई 121वीं रैंक
विज्ञापन

बुलंदशहर। मोहल्ला देवीपुरा के रहने वाले उत्तम भारद्वाज यूपीएससी की परीक्षा में पहले ही प्रयास में आईएएस बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर घर में खुशी का माहौल है। परिजनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उत्तम वर्तमान में दिल्ली में विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
उत्तम भारद्वाज के पिता नवीन कुमार शर्मा विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता हैं। उनकी तैनाती इस समय मुरादाबाद में है। वह वहीं पत्नी सुधा शर्मा और 12वीं में पढ़ रहे छोटे बेटे शिवांग भारद्वाज के साथ रह रहे हैं। उत्तम भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी। उन्हें 121वीं रैंक मिली है। उत्तम की इस उपलब्धि पर माता-पिता को नाज है। उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों को दिया है। उनका कहना है कि परिवार की वजह से ही यह मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन

सेना में अफसर बनने का था सपना
उत्तम भारद्वाज ने बताया कि 10वीं तक की शिक्षा नगर के निर्मला कान्वेंट से ली थी। साल 2013 में 10वीं करने के बाद पिता के साथ उत्तम आगरा चले गए और वहां से साल 2015 में 12वीं की। वह सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते थे। तीन बार एनडीए की परीक्षा दी, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद सेना में भर्ती होने का सपना टूट गया। पिता नवीन कुमार शर्मा ने कुछ हटकर करने के लिए प्रेरित किया। उत्तम ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिशास्त्र और भूगोल विषय लेकर साल 2018 ग्रेजुएशन पूरा किया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरकर दोबारा उठने की कोशिश दिलाती है सफलता
सेना में असफलता मिलने के बाद उत्तम ने आईएएस बनने लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी शुरू की। ग्रेजुएशन करने के बाद विदेश मंत्रालय में नौकरी मिल गई, लेकिन आईएएस बनने की तैयारी जारी रही। उत्तम का कहना है कि यदि कहीं असफलता मिलती है तो उससे निराश होकर गिरना नहीं चाहिए। यदि गिर भी गए तो उठकर दोबारा तैयारी करनी चाहिए। जो गिरकर दोबारा उठने की कोशिश नहीं करते वह कभी कामयाब भी नहीं होते। यदि एनडीए का सपना पूरा न होने घर बैठ जाता तो आज आईएएस का सपना पूरा नहीं होता।

कड़ी मेहनत और लगातार पढ़ाई जरूरी
उत्तम ने युवाओं को संदेश दिया कि किसी भी काम में सफलता पानी है तो कड़ी मेहनत और लगातार पढ़ाई जरूरी है। एक बार कामयाबी मिल गई तो वह जिंदगी भर काम आती है। भगवान भी हर मनुष्य को यह मौका अवश्य देता है और इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed