फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uproar before lifting the coffin of the soldier

Bulandshahar News: सिपाही की अर्थी उठाने से पहले हंगामा, हत्या का आरोप लगाया, गिरफ्तारी की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Uproar before lifting the coffin of the soldier
गुलावठी के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी सिपाही पम्मी का शव पहंुचने के बाद मौके पर पहुंची मौके पर प
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी सिपाही पम्मी ने गाजियाबाद के मुरादनगर में मंगलवार शाम को सरकारी रायफल से खुदकुशी कर ली। बुधवार को परिजनों ने गांव में सिपाही की अर्थी उठाने से पहले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सीओ के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और गमगीन माहौल में सिपाही का अंतिम संस्कार किया। पम्मी के परिजनों ने गांव की युवती समेत अन्य आरोपियों पर पम्मी की हत्या व साजिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


औरंगाबाद अहीर निवासी पम्मी कुमार वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी मूल पोस्टिंग पीएसी में थी, वर्तमान में गाजियाबाद के मुरादनगर की नगरपालिका में ईवीएम की सुरक्षा में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। मंगलवार रात करीब आठ बजे पम्मी ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पम्मी की मौत की सूचना उनके गांव में लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां सुमन, पत्नी मंजू और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पिता प्रवीण यादव, भाई नितेश व मुकेश और बहन नीतू व ज्योति की आंखों में आंसू थे। मृतक सिपाही के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2012 में पम्मी की शादी गांव गोबरा थाना ककोड़ निवासी मंजू के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गांव निवासी युवती ने पम्मी को करीब दो साल पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद पम्मी के युवती से संबंध हो गए। उन्हें यह बात करीब ढाई महीने पहले ही पता चली थी। पम्मी के पिता प्रवीण कुमार एवं भाई मुकेश ने बताया उन्हें आशंका है कि गांव निवासी युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर पम्मी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद गाजियाबाद से पम्मी का पार्थिव शरीर गांव औरंगाबाद अहीर लाया गया। मौके पर हंगामा कर रहे लोगों ने सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह से सिपाही की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आश्वासन के बाद पम्मी का अंतिम संस्कार किया गया। गाजियाबाद से आई पुलिस गारद ने पम्मी को सलामी दी।



मेरे लाल को चाय पिलाने के लिए बुलाती थी लड़की की मां

मृतक सिपाही की मां सुमन ने रोते हुए बताया कि युवती की मां पम्मी को अपने घर पर चाय पीने के लिए बुलाती थी। उसने उनके बेटे को मरवा दिया। लड़की पैसों के लिए पम्मी को टॉर्चर कर रही थी, छह लाख रुपये और मांग रही थी। सुमन देवी ने बताया कि इसकी शिकायत लेकर वह लड़की के परिजनों से भी मिली थीं लेकिन वह नहीं माने। नए-नए नंबरों से फोन कर पम्मी को ब्लैकमेल किया जा रहा था।



लड़की के घर पर रात में हुआ जमकर हंगामा

पम्मी के आत्महत्या की सूचना पर मंगलवार रात मृतक के परिजनों में आक्रोश छा गया। परिजन लड़की के घर के बाहर जमा हो गए और गेट को खुलवाने की कोशिश की। धक्का-मुक्की भी हुई। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। लड़की व मां को गांव से निकालकर अपने साथ ले आई। बताया गया कि गाजियाबाद पुलिस लड़की को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है। लड़की के अन्य परिजन भी घर से फरार हैं।





अलग बिरादरी से थे दोनों

सिपाही पम्मी जिस युवती से रिलेशन में था, वह युवती यादव समाज से है। जबकि पम्मी जाटव एससी वर्ग से हैं। दोनों के घर आसपास है, युवती के घर का मुख्य द्वार पम्मी के घर से दस कदम की दूरी पर है। युवती ने ग्रेजुएशन व बीएड कर रखा है। मृतक की मां सुमन ने ग्राम प्रधान पर लड़की पक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया।



एक माह पहले सिकंदराबाद मार्ग पर पम्मी को घेरा था

मृतक के पिता प्रवीण कुमार और चचेरे भाई प्रदीप ने बताया कि करीब एक माह पहले युवती पक्ष के लोगों ने पम्मी को सिकंदराबाद मार्ग पर एक पिग फार्म हाउस के निकट घेरा था। उसे जान से मारने की कोशिश की थी। मामले की शिकायत पुलिस में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।




मरने से पूर्व बनाया तीन मिनट का वीडियो बनाया

सिपाही पम्मी ने अपनी मौत से पहले तीन मिनट का एक वीडियो बनाया था। वीडियो में पम्मी ने कहा है कि गांव निवासी युवती उसे दो साल से ब्लैक मैल कर रही थी। अभी तक वह युवती को छह लाख रुपये दे चुका है। उसने अपनी पत्नी के जेवरात बेचकर इन्हें पैसे दे दिए। फिर भी उनकी डिमांड जारी है। गांव का एक युवक तथा मेरठ की रहने वाली एक अन्य युवती भी इसमें शामिल हैं। वह इस कदर परेशान है कि वह किसी को यह बात नहीं बता सकता। अभी भी वह डिमांड कर रही है और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। पम्मी ने वीडियो में कहा है कि कोई लड़की पैसों के लिए अपनी इज्जत दांव पर लगा सकती है, मैंने जिंदगी में पहली बार देखा है। वीडियो में सिपाही ने कहा है कि उसके पास अब मौत के सिवाए कोई रास्ता नहीं है। यह भी कहा कि वह पहले भी जहर खा चुका है, लेकिन उस समय वह बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed