{"_id":"64bab7de3975b71612018f39","slug":"two-youths-fight-after-drinking-alcoho-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-1858-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शराब पीने के बाद दो युवकों में मारपीट, उपचार के दौरान एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शराब पीने के बाद दो युवकों में मारपीट, उपचार के दौरान एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डिबाई। दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव नयाबांस कुतुबपुर में एक युवक की बृहस्पतिवार देर रात अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के एक साथी व उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव नयाबास कुतुबपुर निवासी सत्यवती ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति निहाल सिंह (35) मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। गत बुधवार को शराब पीने के बाद गांव निवासी बीडीसी सदस्य भूपेंद्र उर्फ भूरा व उसके भाई नवरत्न और भतीजे पल्लव के साथ निहाल सिंह का विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी। तभी से उनका अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा था। जहां, देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक ने बुधवार शाम को अपने साथी बीडीसी सदस्य भूपेंद्र उर्फ भूरा और अन्य के साथ गांव के बाहर एक स्थान पर बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद वह अपने घर चला गया था। जहां, उसने मकान की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जिसे उसके भाई ने बचा लिया और फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। जांच की जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपी भूपेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।