{"_id":"6939a7ae9ffd9abec905a8fa","slug":"two-unauthorized-colonies-demolished-in-secunderabad-one-construction-sealed-in-khurja-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-145128-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिकंदराबाद में दो अनधिकृत काॅलोनी ध्वस्त, खुर्जा में एक निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिकंदराबाद में दो अनधिकृत काॅलोनी ध्वस्त, खुर्जा में एक निर्माण सील
विज्ञापन
सिकंदराबाद में अनधिकृत कालोनी को ध्वस्त करता प्राधिकरण का बुलडोजर। स्रोत : प्राधिकरण
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/खुर्जा। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने बुधवार को सिकंदराबाद व खुर्जा क्षेत्र में अभियान चलाया। सचल प्रवर्तन दल ने सिकंदराबाद में विकसित की जा रही दो अनधिकृत काॅलोनियाें को ध्वस्त कर दिया। वहीं, खुर्जा में बिना मानचित्र स्वीकृत के हो रहे निर्माण को सील किया गया।
प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि बुधवार को सचल प्रवर्तन दल को सिकंदराबाद व खुर्जा क्षेत्र में भेजा गया। सिकंदराबाद में त्रिलोक द्वारा करीब तीन बीघा भूमि व धर्मेंद्र द्वारा करीब 15 बीघा भूमि पर अनधिकृत काॅलोनी को विकसित किया जा रहा था। दोनों कालोनी संचालक को पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अनधिकृत काॅलोनी में प्लाटिंग किए जाने पर बुधवार को सचल प्रवर्तन दल ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। खुर्जा में गांव जहांनपुर रोड पर ओमकार पुत्र मंगल सिंह द्वारा करीब 50 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसे सील करवा दिया गया।
इस माह 58 काॅलोनियों पर होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने दिसंबर माह में ध्वस्तीकरण के लिए 58 काॅलोनियों को चिन्हित किया है। इन सभी के विरुद्ध ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी कर दिए हैं। ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस बल के लिए एसएसपी को पत्र भेजा है। सिकंदराबाद में नौ, बुलंदशहर में 28, खुर्जा में 10 और जहांगीराबाद में 11 अनधिकृत काॅलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिकंदराबाद क्षेत्र में दो अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त व खुर्जा में एक अवैध निर्माण को सचल प्रवर्तन दल ने सील किया। अनधिकृत कॉलोनी एवं बिना मानचित्र स्वीकृत के निर्माण कार्य मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष