फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two brothers-in-law tried to gang-rape and burn alive

Bulandshahar News: दो देवरों ने की सामूहिक दुष्कर्म और जिंदा जलाने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two brothers-in-law tried to gang-rape and burn alive
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ उसके दो देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और जिंदा जलाने की भी कोशिश की। साथ ही आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो जाने के कारण उसकी शादी बिना दान-दहेज के संपन्न हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। 22 नवंबर 2022 को दो देवरों ने कमरे में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि उसने पति के घर लौटने पर देवरों की शिकायत की तो उल्टा उस पर ही आरोप लगाते हुए पीटा गया। साथ ही गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पति व देवरों ने उस पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जिंदा जलाने की भी कोशिश की। आरोप है कि बाद में आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। नगर पुलिस ने आरोपी पति बल्लू, देवरों समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


निकाह के 20 साल बाद इंजीनियर पति ने पत्नी को घर से निकाला
बुलंदशहर। नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला मुमताज ने तहरीर देकर बताया कि करीब 20 साल पहले उसका निकाह दिल्ली के ओखला क्षेत्र निवासी जहीर अहमद से हुआ था। उसका पति जहीर मैकेनिकल इंजीनियर है। निकाह के बाद से ही उसका दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उत्पीड़न किया जाने लगा। उसका पति नौकरी के लिए दुबई और कतर भी गया, लेकिन वहां से वापस आते ही दहेज की मांग की जाती थी। पति के विदेश रहने के दौरान वह अपनी पुत्री के साथ बुलंदशहर आकर रहने लगती थी। पीड़िता का आरोप है कि 13 अप्रैल 2022 को पति और अन्य ससुराल वालों ने उसको मारापीटा। दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। बाद में उसे तलाक की धमकी देते हुए ससुराल से निकाल दिया गया। नगर पुलिस ने आरोपी पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती को दहेज में कार व प्लॉट न देने पर घर से भगाया
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दिसंबर 2021 को उसकी शादी गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद दहेज में कार और एक प्लॉट की मांग करते हुए उसे मारापीटा जाने लगा। गत वर्ष आरोपी जेठ ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। 10 मार्च 2022 को गर्भवती होने के बावजूद उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। 21 अगस्त 2022 को ससुराल वाले बातचीत करने उसके मायके आए और उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या की कोशिश की। प्रकरण में नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed