फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of 'Lekhpal' accepting a bribe at a public service center goes viral; suspended.

Bulandshahar News: जनसेवा केंद्र में रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Video of 'Lekhpal' accepting a bribe at a public service center goes viral; suspended.
बुलंदशहर। सदर तहसील क्षेत्र में किसान से खेत की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल रमेश को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो एक जनसेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है। इसमें लेखपाल कथित तौर पर किसान से रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन



वीडियो में दिख रहा कि एक किसान से खेत की पैमाइश कराने के लिए रकम ली जा रही है। वीडियो जनसेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। हालांकि, वीडियो पुराना बताया जा रहा है। हाल ही में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सदर तहसील प्रशासन ने लेखपाल रमेश को निलंबित कर दिया। प्रशासन की ओर से वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed