फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Transport Corporation's gift to Anupshahr: Bus service to Agra launched.

Bulandshahar News: अनूपशहर को परिवहन निगम की सौगात, आगरा के लिए बस की हुई शुरुआत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation's gift to Anupshahr: Bus service to Agra launched.
अनूपशहर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अनूपशहर से आगरा के लिए नई दैनिक बस सेवा शुरू की है। यह सेवा क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। इससे आगरा जाकर ताज का दीदार करने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने अनूपशहर बस अड्डे से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस अड्डे के इंचार्ज मनोज गोला ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे अनूपशहर से चलेगी। यह अलीगढ़ और हाथरस होते हुए दोपहर में आगरा पहुंचेंगी। वापसी में यह बस दोपहर 1:00 बजे आगरा से अनूपशहर के लिए रवाना होगी। पहले देर शाम 5:45 बजे चलने वाली बस अगले दिन वापस लौटती थी। इससे आगरा जाकर उसी दिन लौटने वाले लोगों को परेशानी होती थी। अब सुबह 8 बजे वाली बस से लोग दिनभर में काम निपटाकर शाम तक लौट सकेंगे।
विज्ञापन

आगरा से लौटने के बाद यह बस यात्रियों को और राहत देगी। यही बस शाम 5:30 बजे अनूपशहर से बुलंदशहर के लिए रवाना की जाएगी। इससे जिला मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सीपी.सिंह, मंडल अध्यक्ष बिरौली भाजपा रामपाल सिंह खालौर, अफजल गाजी, मनोज गोल्डी, बिट्टू चौधरी, बिट्टू सिंघल व अरशद गाजी समेत बस स्टाफ और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed