फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tractor rally conducted in Tehsil

Bulandshahar News: ट्रैक्टर रैली निकाल तहसील में किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Tractor rally conducted in Tehsil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकारपुर। भारतीय किसान यूनियन राजनीति के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर रैली निकाल तहसील कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का संबोधित ज्ञापन दिया। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन राजनीति के कार्यकर्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में करीरा गांव में एकत्रित हुए। जहां से ट्रैक्टर रैली निकालते हुए तहसील पहुंचे। मांगेराम त्यागी ने कहा कि छुट्टा पशुओं से किसानों को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तहसील कर्मचारियों द्वारा तहसीलदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी भी किसानों को लूट रहे हैं। किसानों के नलकूपों पर जबरदस्ती मीटर लगाए जा रहे हैं। बिल माफी की योजना के बावजूद किसानों से नलकूपों का बिल वसूला जा रहा है। उन्होंने एसडीएम अभिनव द्विवेदी समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पिंकी खालौर, प्रभात त्यागी, शैलेंद्र आर्य समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed