{"_id":"669e8f78310fd84bb70ae8e2","slug":"today-is-the-last-day-for-admission-in-first-merit-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-119151-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पहली मेरिट में प्रवेश के लिए अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पहली मेरिट में प्रवेश के लिए अंतिम दिन आज
विज्ञापन
खुर्जा के एनआरईसी कॉलेज में प्रवेश के लिए लाइन में लगे छात्र। संवाद
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से जारी स्नातक प्रथम वर्ष की मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को अब मंगलवार को भी प्रवेश का मौका मिलेगा। सीसीएसयू की ओर से प्रवेश के लिए एक और दिन बढ़ा दिया है। वहीं, सोमवार को कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। प्रवेश होने के बाद ही विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई।
सीसीएसयू की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष बीए, बीएससी, बीकॉम के अलावा प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए पहली मेरिट बृहस्पतिवार की देर शाम जारी कर दी। इसके जारी होते ही शुक्रवार से प्रवेश शुरू हो गए थे। मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए 22 जुलाई तक का समय दिया गया था। लेकिन सीसीएसयू की ओर से सोमवार को प्रवेश के लिए एक और दिन बढ़ाकर मंगलवार तक छात्र-छात्राओं प्रवेश कराने के लिए एक और मौका दिया गया है। इस निर्देश के तहत वंचित छात्र-छात्रा मंगलवार को शाम चार बजे तक अपने प्रवेश करा सकेंगे। बताया गया कि सोमवार को कॉलेजों में प्रवेश कराने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ रही। जिले के 78 कॉलेजों में अब तक पांच हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर प्राचार्य का कहना है कि कॉलेजों में तो प्रवेश हो रहे हैं, लेकिन सीसीएसयू के पोर्टल पर अभी यह कन्फर्म नहीं हो रहे हैं। पोर्टल में दिक्क्त आने के कारण कॉलेज भी परेशान हैं, क्योंकि उन्हें छात्रों का प्रवेश कन्फर्म करना पड़ता है। बताया गया कि सीसीएसयू की ओर से प्रवेश के लिए एक और मेरिट जारी की जाएगी।
पहली मेरिट के प्रवेश के लिए सीसीएसयू ने एक और दिन बढ़ा दिया है। इसके तहत छात्र-छात्रा मंगलवार को भी कॉलेज पहुंचकर अपना प्रवेश करा सकेंगे। सीसीएसयू की गाइड लाइन के अनुसार ही कॉलेजों में प्रवेश चल रहे हैं। - डॉ. अरविंद कुमार, प्राचार्य, आईपी कॉलेज प्रथम परिसर।
विज्ञापन
कॉलेजों में सोमवार को इस तरह हुए प्रवेश
डीएवी पीजी कॉलेज
बीए- 193
बीएससी- 51
बीकॉम- 12
-
अमर सिंह कॉलेज लखावटी
बीए- 48
बीएससी एजी- 55
-
राजीय कॉलेज बीबीनगर
बीए- 52
बीएससी- 28
बीकॉम- 14
-
आईपी कॉलेज प्रथम परिसर
बीएससी- 72
बीकॉम- 44
-
एनआरईसी कॉलेज खुर्जा
बीए- 160
बीएससी- 59
बीकॉम- 44
-
डिगंबर पीजी कॉलेज डिबाई
बीए- 25
-
जेएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद
बीए- 80
बीकॉम- 60
बीबीए - 40
बीएससी - 45
-
डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर
बीए- 42
बीएससी- 08
बीकॉम- 30
बीसीए- 16
-
मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज
बीए- 36
बीकॉम- 16
-
गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय
बीए- 42
बीकॉम- 22