{"_id":"6a89d3b4bc9f400dbe0a4a62","slug":"three-year-old-child-dies-after-being-hit-by-a-jcb-bulandshahr-news-c-133-1-bul1031-163443-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जेसीबी की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जेसीबी की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
सिकंदराबाद मासूम रइयान का फाइल फोटो
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर पालिका के मोहल्ला छसियावाड़ा में शनिवार को मृत मवेशी को दफनाने जा रहा तीन वर्षीय मासूम जेसीबी की चपेट में आने से घायल हो गया। गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल से नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
गाजियाबाद के खोड़ा निवासी शबिस्ता अपने तीन वर्षीय बेटे रियान के साथ शुक्रवार को अपने भाई आरिफ के घर आईं थीं। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर के समय रियान घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान मृत पशु लेकर जा रही जेसीबी की चपेट में रियान आ गया। हादसे में रियान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की शाम उपचार के दौरान रियान की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि जेसीबी चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने मासूम को टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। रियान अपने परिजनों का इकलौता बेटा था।
मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।