फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three seats, four SP will contest

तीन सीटों पर कांग्रेस, चार पर चुनाव लड़ेगी सपा

Thu, 19 Jan 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 19 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Three seats, four SP will contest
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खिचड़ी पूरी तरह पक चुकी है। कभी भी इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। गठबंधन की बिछी बिसात से रालोद की स्थिति अभी असमंजस में है। माना जा रहा है कि रालोद अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन से अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगी। ऐसे में जिले में  तीन पर कांग्रेस और चार सपा के खाते में आती दिख रही हैं।
विज्ञापन


हालांकि पूरी स्थिति पार्टियों की ओर से घोषणा के बाद हो पाएगी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा का गठबंधन तय हो चुका है, जबकि रालोद की स्थिति असमंजस की है। बताया जा रहा है कि सपा और कांग्रेस में तो सीटों पर भी सहमति बन चुकी है, लेकिन रालोद अभी तय नहीं कर सकी है। यदि रालोद गठबंधन में शामिल नहीं होती है तो सपा-कांग्रेस चुनावी मैदान में उतर जाएंगे।
विज्ञापन


जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस और चार सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव लड़ने की संभावना बन रही है। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जिले की सातों सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी उतारने को लेकर भी सहमति बन गई है। कांग्रेस के खाते में सिकंदराबाद, खुर्जा और स्याना विधानसभा सीट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्याना और खुर्जा कांग्रेस की सिटिंग सीट हैं तो सिकंदराबाद में हुए भट्टा-पारसौल आंदोलन के चलते यह सीट कांग्रेस को मिलने की संभावना है। इस सीट पर हाल ही में बसपा छोड़कर आए एक नेता और एक किसान नेता का नाम चल रहा है। इसके अलावा सपा डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर और अनूपशहर सीट पर चुनाव लड़ेगी।


डिबाई और शिकारपुर सीट सपा की सिटिंग सीट हैं। इसके अलावा अनपूशहर पर पिछली बार सपा का प्रत्याशी मामूली अंतर से चुनाव हारा था। इसको देखते हुए अनूपशहर सीट सपा अपने पास रख सकती है, जबकि बुलंदशहर सीट पर मुस्लिमों की संख्या को देखते हुए सपा ने अपने पास रखी है। माना जा रहा है कि जिले की सभी सीटों पर अब चर्तुकोणीय मुकाबला होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed