फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teams from Fatehpur, Rasulpur, and Abda Nagar registered victories in cricket.

Bulandshahar News: क्रिकेट में फतेहपुर, रसूलपुर और आबदा नगर की टीमों ने दर्ज की जीत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teams from Fatehpur, Rasulpur, and Abda Nagar registered victories in cricket.
खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धरपा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। सं
खुर्जा देहात। गांव धरपा में आयोजित प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को चार मैच खेले गए। इनमें फतेहपुर, रसूलपुर और आबदा नगर की टीमों ने जीत हासिल की। चौथा मैच ड्रॉ हो गया।
विज्ञापन


आयोजक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि धरपा प्रीमियर लीग का पहला मैच फतेहपुर और अच्छेजा खुर्द की टीमों के बीच खेला गया। अच्छेजा खुर्द ने आठ ओवर में 103 रन बनाए, जबकि फतेहपुर ने साढ़े छह ओवर में 104 रन बनाकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में नगला की टीम ने आठ ओवर में 81 रन बनाए और रसूलपुर की टीम ने छह ओवर में 86 रन बनाकर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन


तीसरे मैच में धरपा चुहरपुर की टीम ने आठ ओवर में 108 रन बनाए और आबदा नगर की टीम ने साढ़े पांच ओवर में 111 रन बनाकर जीत हासिल की। वहीं, चैथा मैच धरपा चुहरपुर और अच्छेजा खुर्द की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों ने निर्धारित आठ ओवर में 126-126 रन बनाए, जिसके चलते मैच ड्रॉ हो गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed