फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Preparations for Ashwin Navratri are complete; the Mother Goddess's sanctum will be adorned with flowers.

Bulandshahar News: आश्विन नवरात्र की हुई तैयारी, फूलों से सजेगा माता का दरबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Ashwin Navratri are complete; the Mother Goddess's sanctum will be adorned with flowers.
खुर्जा स्थित श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर में सजा माता का दरबार। संवाद
खुर्जा। नगर के नव दुर्गा शक्ति मंदिर में आश्विन माह नवरात्र की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार से अखंड ज्योति लेने के लिए श्रद्धालुओं आगमन शुरू हो जाएगा। इसे लेकर मंदिर समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मंदिर समिति के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि हर साल की तरह माता का भवन फूलों से सजाया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर व आस-पास लाइट लगने का काम शुरू कर दिया गया है। नवरात्र के दिनों में प्रतिदिन सुबह साढ़े सात बजे कन्या पूजन होगा, 11 बजे माता को छप्पन भोग लगाया जाएगा, दोपहर दो से पांच बजे तक महिला संकीर्तन होगा और शाम छह बजे से रात नौ बजे तक भजन संध्या व झांकी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 18 अक्तूबर को सप्तमी पर 321 किलोग्राम का छप्पन भोग लगेगा, 19 अक्तूबर को अष्टमी पर 1008 किलोग्राम हलवे का भोग और 10 अक्तूबर नवमी पर कन्या भोग व भंडारे का आयोजन होगा। रविवार से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed