फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three more accused arrested in stone pelting case

Bulandshahar News: पुलिस पर पथराव प्रकरण में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in stone pelting case
सिकंदराबाद। पुलिस पर पथराव के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने 18 नामजद समेत 60 से 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पैगंबर साहब पर यति नरसिंहानंद के टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मोहल्ला शेखवाड़ा में कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल के बाहर प्रदर्शन किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था। जिसके विरोध में शुक्रवार की रात में करीब 8.30 बजे भीड़ ने काजीवाड़ा गेट पर पुलिस पर पथराव कर दिया था। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी सगीर, जैद, साजिद को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन


हालात सामान्य, बाजारों में चहल पहल

सिकंदराबाद। नगर में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। बाजार में दुकानें खुली हुई हैं। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। दुकानदार मोंटू जैन, भास्कर, पंकज, सीनू, पुनीत वर्मा, मनोज वर्मा, नीरज जैन, बॉबी आदि ने बताया कि रविवार को आम दिनों की तरह लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे। नगर के अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी खरीदारी के लिए आए। एसडीएम रेनू सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से नगर को सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ ही पर्याप्त पुलिसबल की तैनाती की गई है। जनता से संवाद स्थापित कर कानून व्यवस्था को बनाने में सहयोग की अपील की जा रही है। वहीं सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि ने पुलिस टीमें बाजार, नगर में लगातार गश्त कर रही हैं। हर एक गतिविधि पर पुलिस नजर रख रही है। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed