{"_id":"624f10d800983e1a086f6d03","slug":"three-aressted-bulandshahr-news-gbd2365388128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना पुलिस ने बुधवार देर रात तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर सवार होकर राहगीरों से चेन, मोबाइल आदि लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। बाबूगढ़ और औरंगाबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। तीनों को चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बुधवार रात औरंगाबाद थाना पुलिस वांछित बदमाशों व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई थी। देर रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि गंगाहारी नहर पुल पर कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। जिनकी शिनाख्त विकास, आकाश और दीपक निवासी गांव लालपुर थाना हापुड़ देहात के रुप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हापुड़ व औरंगाबाद क्षेत्र में गिरोह बनाकर बाइकों से निकलते हैं। साथ ही राहगीरों से चेन स्नेचिंग, लूटपाट व छिनैती की वारदातों को अंजाम देते हैं। पूर्व में भी आरोपी क्षेत्र में विभिन्न वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मुख्य आरोपी विकास पर करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी अन्य क्षेत्रों में भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उनकी जानकारी भी हासिल की जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से लूट का सामान व अवैध असलाह भी बरामद किया गया है।