फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Threat to life from MLA; BJP Mandal Secretary appeals to DGP for security.

Bulandshahar News: विधायक से जान का खतरा, भाजपा मंडल मंत्री ने डीजीपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Threat to life from MLA; BJP Mandal Secretary appeals to DGP for security.
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस में सड़क निर्माण व विकास कार्यों की उपेक्षा को लेकर भड़का आक्रोश अब भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी खींचतान और सियासी घमासान में बदल गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद अब भाजपा के परवाना मंडल मंत्री अशोक चौहान ने प्रदेश के डीजीपी को पत्र भेजकर स्याना विधायक से जान का खतरा जताया है। गंभीर आरोप लगाते हुए मंडल मंत्री ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रविवार को नयाबांस गांव में दर्जनों ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी और विकास कार्य न होने पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने विधायक देवेंद्र लोधी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें भाजपा मंडल मंत्री अशोक चौहान भी ग्रामीणों के साथ नारेबाजी करते नजर आए। अशोक चौहान का आरोप है कि प्रदर्शन के बाद से ही उन्हें विधायक की ओर से जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार दहशत में है।
डीजीपी को भेजी गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए सीओ स्याना ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण के बाद स्थानीय राजनीति में उबाल आ गया है और दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी तेज हो गई है।

कोट..
- अशोक चौहान को मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया। शिकायत के सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - रामकरण सिंह,

सीओ स्याना
- शिकायतकर्ता का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए मुझ पर बेबुनियाद और निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। - देवेंद्र लोधी, विधायक स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article