फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There were two students in the construction of mid-day meal hand Bntati

मिड-डे मील बनवाने में हाथ बंटाती मिलीं दो छात्राएं

Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
There were two students in the construction of mid-day meal hand Bntati
‌शिक्षा - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने सोमवार को पांच परिषदीय स्कूलों में पहुंचकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान बच्चे हिंदी की किताब जोड़-घटाव के सवाल हल नहीं कर पाए। इतना ही नहीं एक शिक्षिका डीएम को गणित का सवाल समझाने में नाकाम रहीं।  इससे खफा जिलाधिकारी ने बीएसए को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय कलौली में बच्चे परिसर में इधर-उधर घूमते मिले। कक्षा चार का छात्र मोनू घटाव का सवाल हल नहीं कर पाया। कक्षा पांच की छात्रा मुस्कान हिंदी की किताब नहीं पढ़ सकी। स्कूल में कुल पांच शिक्षिकों की तैनाती बताई गई। दो शिक्षिकाएं अवकाश पर थीं, बाकी तीन शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन


स्कूल में 164 बच्चे पंजीकृत हैं जिनमें 98 ही उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय कलौली में 83 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 56 छात्र कक्षा में मौजूद पाए गए। शिक्षिता सलिता बच्चों को ग्राफ बनाकर गणित का सवाल समझा रही थीं। बच्चों की समझ में सवाल नहीं आया। डीएम भी शिक्षिका के फार्मूले को नहीं समझ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर ग्राफ समझने का प्रयास किया। शिक्षिका के कंफ्यूज होने के कारण डीएम के समझ में ग्राफ नहीं आया। बाद में डीएम को ब्लैक बोर्ड के सामने आना पड़ा और उन्होंने ग्राफ को समझाया। इसके बाद डीएम प्राथमिक विद्यालय सहकारी नगर पहुंची।



शिक्षिका मंजू क्लास रूप में किताब पढ़ रही थी और एक छात्र ब्लैकबोर्ड पर कक्षा में पढ़ा रहा था। यहां कक्षा चार और पांच के बच्चे हिंदी की किताब नहीं पढ़ पाए। स्कूल में साफ सफाई नहीं थी। मिड-डे-मील पकवाने में दो छात्राए रसोइयों की मदद कर रहीं थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed