{"_id":"6990ae873e6df5ae0d0d94c4","slug":"the-route-will-open-at-12-midnight-tonight-and-vehicles-will-then-speed-up-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-148717-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज रात 12 बजे खुलेगा रूट, फिर फर्राटा भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज रात 12 बजे खुलेगा रूट, फिर फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर लागू किया गया रूट डायवर्जन रविवार रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। 12 फरवरी की रात से प्रभावी प्रतिबंध हटने के बाद दिल्ली, मेरठ और मुरादाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्व की भांति शुरू हो जाएगा।
चार दिनों से बुलंदशहर पुलिस और यातायात विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजपाल तोमर के नेतृत्व में भारी वाहनों को शहर की सीमा से बाहर ही रोककर वैकल्पिक मार्गों जैसे लाल कुआं, सिकंदराबाद और नरौरा बैराज के रास्ते निकाला गया।
भीमपुर दौराहा और ताल बिबियाना जैसे संवेदनशील पॉइंट पर भारी वाहनों की नो-एंट्री से कांवड़ियों को सुरक्षित मार्ग मिला।
डायवर्जन के दौरान हल्के वाहनों के लिए भी विशेष चार्ट लागू रहा। दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाली कारें सिकंदराबाद से भूड़ चौराहा बाईपास और शिकारपुर होकर गुजरीं।
विज्ञापन
सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह ने बताया कि रविवार रात 12 बजे के बाद सभी बैरियर हटा दिए जाएंगे और भूड़ चौराहा समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश सुचारू कर दिया जाएगा।