फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The revelations of the spoils of 10 million Market will be closed from Shikarpur

10 लाख की लूट के खुलासे तक बंद रहेगी शिकारपुर मंडी

Tue, 25 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 25 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The revelations of the spoils of 10 million Market will be closed from Shikarpur
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गल्ला व्यापारी के मुनीम से हुई 10 लाख रुपये की लूट की घटना को 30 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा पाई है। उधर आढ़तियों ने मंगलवार को दुकानें बंद रखीं और लूट का खुलासा होने तक मंडी बंद रखने का एलान किया है।

सोमवार को दिन दहाड़े शिकारपुर अनाज मंडी स्थित मित्तल ट्रेडर्स के मुनीम ललित से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मंडी परिसर में गन पॉइन्ट पर लेकर दस लाख का थैला लूट लिया था जब वह पीएनबी की शाखा से कैश लेकर मंडी जा रहे थे। बदमाशों ने मुनीम के सिर में तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइकों से मैन गेट के रास्ते हाईवे की ओर भाग गये थे। घटना के बाद एसएसपी सोनिया सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया था। घटना के बाद लूट खुलासे के लिये एसएसपी ने चार टीमें का गठन किया था। टीमों ने क्षेत्र के कई गांवों के संदिग्धों के अलावा अलीगढ़, गाजियाबाद आदि स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 25-30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है लेकिन पुलिस को लुटेरों तक पहुंचने में अभी सफलता हाथ नहीं लगी है। उधर घटना का खुलासा न होने तक मण्डी व्यापारियों ने मंडी बन्द रखने का एलान कर दिया है। मंगलवार को एसएचओ श्यामवीर सिंह की उपस्थिति में हुई व्यापारियों की बैठक में लूट का खुलासा होने तक तौल बंद रखने का एलान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed