फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The market remained closed in Anupshahr

Bulandshahar News: अनूपशहर में रहा बाजार बंद, डिबाई में निकाला जुलूस और फूंका पुतला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The market remained closed in Anupshahr
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना को लेकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते नेशनल सोशल क्ल
बुलंदशहर/अनूपशहर/डिबाई/गुलावठी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जिलावासियों में रोष व गुस्सा बरकरार है। चारों ओर आतंकियों को ठिकाने लगाने और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग उठ रही है। इसके विरोध में सोमवार को अनूपशहर में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। वहीं, डिबाई में जुलूस निकाला और पाक व आतंकवाद का पुतला फूंका गया। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

अनूपशहर के व्यापारियों ने सोमवार दोपहर तक पूरा बाजार बंद रखा। व्यापारिक और हिंदूवादी संगठनों ने संयुक्त रूप से जन आक्रोश मार्च निकाला। जन आक्रोश मार्च गांधी मंडी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होता हुआ अनूपशहर तहसील पहुंच कर समाप्त हुआ। जहां हिंदूवादी संगठन एवं व्यापारी यूनियन ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार बीवी वर्मा को सौंपते हुए आतंकवादियों व उनके पनाहगार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल, गोविंद अग्रवाल, विनीत बंसल, कमल चंद बंसल, पवन गोयल, होमनिधि वार्ष्णेय, बुन्दू सैफी, सीपी सिंह, पुनीत जैन, तुषार गुप्ता, पराग गर्ग, अमन गर्ग, अतुल बंसल व श्याम रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबाई में मंडी कारोबारी और व्यापारियों सहित क्षेत्र के लोगों ने आतंकवादी घटना के खिलाफ सोमवार सुबह नगर में जुलूस निकाला। कृषि अनाज मंडी से शुरू हुए जुलूस में लोग पाकिस्तान का पुतला लेकर साथ चल रहे थे। लोग लाठी व चप्पलों से प्रहार करते हुए साथ चल रहे थे। पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाकर सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जुलूस हाईवे स्थित महादेव चौराहे से पैंठ चौराहे से होकर होली गेट, बर्तन बाजार, बाटा गली, बजाजा, घंटाघर, सराफा बाजार से चंद्रशेखर आजाद पार्क पर माल्यार्पण करने के बाद बड़ा बाजार से जुलूस महादेव चौराहे से मंडी गेट पर पहुंचा तथा पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मंडी प्रधान रमेश कुमार, पंडित सुरेंद्र कुमार, राकेश अग्रवाल, विमल शर्मा, किशन वार्ष्णेय व रॉबिन अग्रवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
गुलावठी शुभम् साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान के कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर संरक्षक विद्यावती तोमर, अध्यक्ष डा. देवकीनंदन शर्मा, सचिव डा. रेखा जिंदल, कोषाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा, लेखा परीक्षक डा. संजीव यादव, सदस्य, मुकेश शर्मा, जगपाल सिंह एडवोकेट, अनुज जिंदल व संजय कुमार आदि शामिल रहे।

ऐ वतन तेरी कसम तू जान से भी है अजीज...
बुलंदशहर। साहित्य एवं सद्भाव को समर्पित संस्था बज्मे खुलूस-ओ-अदब के तत्वाधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। अलमास पब्लिक स्कूल में हुई गोष्ठी में सबसे पहले हमले में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। खुर्शीद आलम राही व संस्था के संस्थापक ऐन मीम कौसर ने कहा कि पहलगाम हमला मातृभूमि भारत की आत्मा पर हमला है, जिसका मुंह तोड़ जवाब देना आवश्यक है ताकि आतंकवाद का जड़ से खात्मा हो सके।

मकसूद जालिब ऐ वतन तेरी कसम तू जान से भी है अजीज, देख लेना तेरी खातिर सर कटा सकता हूं मैं, ऐन मीम कौसार ने सदियों न दे सकेंगे उन्हें हम कोई जवाब, बच्चे जो कर रहे हैं सवालात, इरशाद अहमद शरर ने हर सिम्त है गुलशन में शरर शोला फिशानी, शोलों को बुझाने में अभी देर लगेगी, मुकेश मयंक ने अपने चेहरे पर शराफत का मुखौटा ओढ़े, आईना ले के मेरे सामने आता है कोई, लियाकत कमालपुरी ने वापस नहीं गया है वो भारत को छोड़कर, जिसने भी पी लिया है गंगा-जमुनाका पानी, अली अब्बास नोगामी ने बात गर अपने बुजुर्गों की नहीं मानोगे, होगा फिर आपका नुकसान हमारा क्या है, मोमिन अकबरपुरी ने किसी पर तंज है तनकीद है होठों पर है गाली, कि हमने अपने अंदर से हर एक खूबी मिटा डाली और युसूफ बर्नी ने सियासत को भी अब पिंजरे में डालो, ये आदमकोर होती जा रही है कलाम व शायरी पढ़ी। इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed