{"_id":"5861579d4f1c1b8940eebd6d","slug":"the-entire-city-was-broken-pipeline-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पाइप लाइन ने पूरा शहर किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पाइप लाइन ने पूरा शहर किया जाम
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को काला आम चौराहे पर लगा जाम।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह चरमरा गई। शहर के मुख्य कालाआम चौराहे पर पानी की पाइप लाइन फटने और नाला निर्माण के कारण पूरा शहर जाम हो गया। कालाआम और भूड़ चौराहे से भारी वाहनों को डायवर्ट किया। इसके बाद भी शहरभर में दिनभर वाहनों की रफ्तार थमी रही। दिनभर लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
सोमवार को कालाआम चौराहे पर पानी की पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन फटने के कारण कालाआम से भूड़ की तरफ जाने वाले मार्ग को वन-वे कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इसके अलावा कालाआम से कचहरी तक होने वाले नाला निर्माण के कारण पहले से ही यातायात प्रभावित था।
विज्ञापन
नाला निर्माण के चलते नाले से निकाली गई मिट्टी और निर्माण में लगाई जाने वाली सामग्री ने आधी सड़क को घेर लिया। कचहरी से कालाआम और कालाआम से भूड़ रोड का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण थोड़ी ही देर में जाम लग गया।
विज्ञापन
कालाआम पर लगा जाम धीरे-धीरे डीएम रोड, लल्ला बाबू रोड, जिला अस्पताल रोड, डिप्टी गंज रोड, भूड़ रोड की तरफ फैल गया। आलम ये रहा कि भूड़ चौराहे से कालाआम तक ट्रैफिक पूरी तरह थम गया।
भूड़ चौराहे पर वाहनों को रोककर यमुनापुरम और कालाआम से चांदपुर की ओर डायवर्ट किया गया। बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह रोक दी गई तो छोटे वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया।
नाला निर्माण और पाइप लाइन फटने के कारण कालाआम चौराहे का ट्रैफिक अवरुद्ध हो गया। जिससे रूट डायवर्ट करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मेहनत कर जाम पर काबू पाया। - कुलवीर राणा, यातायात प्रभारी
पाइप लाइन की मरम्मत के लिए सड़क खुदवानी पड़ी। इसके अलावा नाला निर्माण का काम चल रहा है। जल्द से जल्द काम पूरा कर दिया जाएगा। - एके सिंह, ईओ नगर पालिका