फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lover murdered girlfriend after taking her to Mehandipur Balaji accused lover and his friend arrested

मेहंदीपुर बालाजी में प्रेमिका का कत्ल: दर्शन के बहाने ले गया प्रेमी, चेहरा पत्थर से कुचला, लाश यहां फेंकी

Wed, 26 Aug 2026 02:05 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 26 Aug 2026 02:05 PM IST
सार

बुलंदशहर का युवक अपने दोस्त के साथ प्रेमिका को मेहंदीपुर बालाजी दर्शन कराने के बहाने से लेकर गया और हत्या कर दी। हत्या के बाद चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Lover murdered girlfriend after taking her to Mehandipur Balaji accused lover and his friend arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमिका (22) को दर्शन के बहाने बालाजी मेहंदीपुर ले जाकर मार दिया। उसकी हत्या के आरोप में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जीराजपुर निवासी उसके शादीशुदा प्रेमी गजेन्द्र उर्फ सोनू मीणा और थाना पहासू के अजीजाबाद निवासी उसके दोस्त विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमिका की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे को पत्थरों से कुचलकर  शव झाड़ियों में छुपा दिया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 17 अगस्त की दोपहर राजस्थान के जनपद दौसा में मेहंदीपुर बालाजी में पुलिस को मोरा मंदिर के रास्ते पर झाड़ियों में एक युवती का शव मिला था।  चेहरा पत्थरों से कुचले जाने के कारण पहचान नहीं हो पाने पर हत्या के खुलासे के लिए आईजी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान युवती पीले रंग के सूट में सीसीटीवी फुटेज में दो लड़कों के साथ जाते हुए देखी गई थी। पुलिस ने तीनों के फोटो राजस्थान के अलावा आसपास के प्रदेशों में भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया। फोटो सार्वजनिक स्थानों पर भी चस्पा किए।  

 

राजस्थान पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस की मदद से युवती की पहचान डिबाई क्षेत्र के गांव निवासी के रूप में की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान भी बुलंदशहर जिले के ही निवासी के रूप में हुई। पहचान के बाद राजस्थान के मेहंदीपुर की पुलिस ने दोनों आरोपियों प्रेमी सोनू मीणा और उसके दोस्त विवेक को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कहा-शादी के लिए दबाव बनाने पर की हत्या
मेहंदीपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी गजेन्द्र उर्फ सोनू मीणा ने पूछताछ में बताया कि वह युवती के साथ लंबे समय से संबंध में था। डेढ़ महीने पहले उसकी शादी दूसरी युवती से हो गई थी। इसके बाद प्रेमिका उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। दबाव से परेशान होकर उससे पीछा छुड़ाने की साजिश रची। 

अपने दोस्त विवेक के साथ मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कराने के बहाने वह प्रेमिका को बाइक से मेहंदीपुर बालाजी लेकर पहुंचा। वहां मोरा मंदिर लेकर जाते समय सुनसान जगह देखकर प्रेमिका का गला घोंट दिया। बेहोश होने पर दोनों दोस्तों ने उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी पहचान ना हो सके और शव को झाड़ियों में छिपा दिया।

साइबर सेल और सीसीटीवी से मिली मदद 
मेहंदीपुर पुलिस के अनुसार ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज के व्यापक विश्लेषण और साइबर तकनीकी जांच की अहम भूमिका रही। अलग-अलग जिलों में जाकर मृतका की पहचान के प्रयास किए। दूसरी ओर घटनास्थल से जुड़े संभावित रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। तब पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

 

प्रेमिका की दो बार हो चुकी थी शादी
मृतका दूसरे समुदाय की थी। उस गांव में जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि उसका पहला निकाह उसके ही समुदाय के युवक से जनपद अलीगढ़ में हुआ था। कुछ समय बाद ही तलाक हो गया। जिसके बाद डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव इंदौरखेड़ा में उसकी शादी हिंदू युवक से हुई। यह शादी भी ज्यादा नहीं चली और पति से अलगाव हो गया। इसके बाद अब वह करीब छह माह से गजेंद्र के साथ संबंधों में थी।

आरोपी गजेंद्र किसान, बहन है सिपाही
ग्रामीणों ने बताया कि गजेंद्र उर्फ सोनू मीणा दो भाई, दो बहन हैं। एक बहन यूपी पुलिस में सिपाही है। पिता का देहांत हो चुका है। गजेंद्र गांव में ही रहकर खेती करता था। खेती के अलावा वह प्राइवेट नौकरी भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed