फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teachers protested against the mandatory TET at the BSA office

Bulandshahar News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested against the mandatory TET at the BSA office
कलक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते ​शिक्षक। संवाद
बुलंदशहर। शिक्षकों ने बृहस्पतिवार टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर हुए धरना-प्रदर्शन में शामिल शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संध के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि यह शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर किए गए इस धरना-प्रदर्शन का आयोजन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेशचंद शर्मा के आह्वान पर किया गया। इसमें शिक्षकों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। शिक्षकों ने मांग को लेकर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करो, शिक्षकों का सम्मान बहाल करो, शिक्षकों के सम्मान में एफटीआई मैदान व शिक्षक एकता जिंदाबाद हमारी मांगें पूरी हों सरीखे नारे लगाए। कहा कि नियुक्ति के समय की संपूर्ण अहर्ता पूर्ण करने के बाद पुराने अनुभवी शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता न्याय संगत नहीं है। हम अपने हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कहा कि नीति और न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए। शिक्षकों के लिए अलग नीति अन्य के लिए अलग यह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि पुराने शिक्षक पर टीईटी थोपना अव्यावहारिक, दुर्भाग्यपूर्ण और गलत निर्णय है। इसे जब तक समाप्त नहीं किया जाता, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन का संचालन जिला मंत्री बाबू सिंह व धर्मेंद्र काव्य ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी संरक्षक देवेंद्र भारद्वाज, सुरेश चंद शर्मा, मीडिया प्रभारी तेजप्रकाश शर्मा, नरेंद्र नागर, अनुपम शर्मा, अजयवीर सिंह, अनिल कर्दम, रंजीत कुमार, भरत शर्मा और पूनम शर्मा आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed