फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teacher shameful act take off student clothes in class for not coming in uniform in bulandshahr

UP: टीचर की शर्मनाक करतूत, ड्रेस पहनकर न आने पर क्लास रूम में उतरवाई छात्रा की लेगिंग्स, ढाई घंटे रखा खड़े

Sat, 22 Feb 2025 08:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Feb 2025 08:23 PM IST
सार

घटना से गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी कारवाई की बात कहकर उन्हें शांत किया।

विज्ञापन
Teacher shameful act take off student clothes in class for not coming in uniform in bulandshahr
पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों से की शिकायत, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव लखावटी स्थित एक सेकेंडरी स्कूल में कक्षा प्रथम की छात्रा को बगैर ड्रेस कोड के स्कूल जाना भारी पड़ गया। वह स्कूल में स्कर्ट के स्थान पर लेगी पहन कर पहुंच गई। इससे बौखलाकर क्लास टीचर ने पूरी क्लास के सामने छात्रा की लेगी उतरवा दी और करीब ढाई घंटे तक उसे ऐसे ही क्लास रुम में रखा गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची लखावटी के केडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। नियमानुसार छात्रा को शनिवार को स्कर्ट पहनकर जाना था। लेकिन, वह उसके स्थान पर लेगी पहनकर चली गई। परिजनों ने बताया कि इसी बात से गुस्साई क्लास टीचर ने उनकी पुत्री की पूरी क्लास के सामने लेगी उतारकर वहीं खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


आरोप है कि छात्रा को करीब ढाई घंटे तक क्लास रूम में खड़ा करके रखा गया। इस दौरान वह बिलखती भी रही। इस दौरान कक्षा में तीन से चार टीचर्स ने बच्चों को पढ़ाया, लेकिन किसी ने भी बच्ची की इस हालत पर कोई कदम नहीं उठाया। 

विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंची छात्रा ने बिलखते हुए अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन स्कूल परिसर में पहुंचे और वहां उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया, परिजनों ने इस दौरान आरोपी क्लास टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

हंगामा होते हुए देख किसी ने डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की बात कहकर उन्हें शांत किया। पुलिस ने स्कूल परिसर से सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर कब्जे में ले ली है। परिजन भी थाने पहुंच गए। लेकिन, देर रात करीब आठ बजे तक मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। अधिकारी मामले में जांच करने की बात कह रहे हैं।

बच्ची के अलावा अन्य बच्चियों के साथ भी हुई यही हरकत
बेटी स्कूल की फुल ड्रेस पहनकर नहीं गई थी। छात्रा की क्लास टीचर ने बेटी समेत अन्य तीन चार छात्राओं की लेगी उतरवा दी। आरोप है कि अन्य बच्चियां भी क्लास में ड्रेस कोड में नहीं पहुंची थीं। टीचर ने करीब ढाई घंटे ते क्लास के सामने बच्चियों को बगैर पजामी के रखा है। प्रिंसिपल और टीचर को घटना से अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई न्हीं हुई। घटना स्वाभिमान से जुड़ी हुई है। आरोपी टीचर पर सख्त कारवाई होनी चाहिए। - अमित कुमार, पीड़ित छात्रा के पिता

आरोप निराधार
स्कूल की प्रधानाचार्य विभा शर्मा ने बताया कि छात्रा के परिजनों द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। क्लास टीचर ने छात्राओं के क्लास रूम में जूते और मोजे उतरवाए थे।

मामला संज्ञान में आया है, परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - रिजुल कुमार, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed