फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sugar Mill GM made inlaid lock mortgage

शुगर मिल पर जड़ा ताला जीएम को बनाया बंधक

Thu, 07 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 07 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sugar Mill GM made inlaid lock mortgage
mill - फोटो : अमर उजाला

साबितगढ़ शुगर मिल के केन मैनेजर की हत्या को लेकर आश्वासन के बाद मुआवजा न मिलने पर परिजनों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। भारी संख्या में किसानों के साथ पहुंचे परिजनों ने मिल के मुख्य महाप्रबंधक समेत अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाकर गेट पर ताला जड़ दिया। सुबह से ही किसान शुगर मिल पर धरना दिए हुए हैं।

विज्ञापन



साबितगढ़ स्थित त्रिवेणी शुगर मिल के केन मैनेजर लोकेंद्र की छह माह पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मिल के मुख्य महाप्रबंधक नरेशपाल ने मृतक के परिवार को 35 लाख रुपये और उनके दोनों बच्चों को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन



छह महीने बात अभी तक मिल प्रबंधक की तरफ से परिजनों को कुछ भी नहीं दिया गया। इससे नाराज विभिन्न क्षेत्रों हापुड़, मेरठ, स्याना, बुलंदशहर, मदौना आदि से करीब डेढ़ हजार किसान मृतक के परिजनों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे से त्रिवेणी शुगर मिल को घेर लिया। किसानों ने मिल के गेट पर ताला जड़ते हुए अंदर बैठे मुख्य महाप्रबंधक नरेशपाल समेत अधिकारी और कर्मचारियों को को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसानों के बीच पहुंचे मुख्य महाप्रबंधक नरेशपाल को भी बंधक बना लिया। भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिलता तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे। इस दौरान मृतक लोकेन्द्र के भाई राजेन्द्र, ओमवीर, योगेन्द्र, चाचा प्रहलाद सिंह के अलावा भाकियू के जिला महामंत्री सुशील शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरपाल तेवतिया, गौरव प्रताप, जगदीश प्रधान, बाबा दयाचंद्र त्यागी कैप्टन किशन सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed