फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Student drowns in the Ganges after bathing following a religious vigil; turtle eats his face.

Bulandshahar News: जागरण के बाद स्नान करने आया छात्र गंगा में डूबा, कछुआ ने खाया चेहरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Student drowns in the Ganges after bathing following a religious vigil; turtle eats his face.
गंगा में डूबे मृतक अनुज का फाइल फोटो।
बुलंदशहर। घर में माता रानी के जागरण के बाद परिवार के लोगों के साथ अबंतिका देवी मंदिर गंगा घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय कक्षा 10 के छात्र अनुज की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने आधा घंटे बाद तलाश कर उसे बाहर निकाला। इस दौरान जलीय जीवों ने अनुज के चेहरे को खा लिया था।
विज्ञापन

ग्रामीण मगरमच्छ के खाने की बात कर रहे हैं, जबकि वन विभाग के अधिकारी चित्रा प्रजाति के कछुआ के खाने का दावा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही परिजनों ने कहा कि अनुज को मिर्गी के दौरे पड़ते थे।
विज्ञापन

कस्बा जहांगीराबाद के क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी निवासी मृतक अनुज के चाचा महेंद्र ने बताया कि उनके भाई मुकेश ने नया घर बनाया था। उसकी खुशी में मंगलवार की रात में जागरण हुआ था। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर परिवार के लोगों के अलावा मोहल्ले के करीब 40 लोग अबंतिका देवी गंगा घाट पर स्नान करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की करीब 10 बजे सभी लोग स्नान करने के बाद बाहर आ गए। तभी उनके भतीजे अनुज ने कहा कि चाचा वह एक डुबकी और लगाकर आ रहे हैं। वह दोबारा गंगा में उतर गया। इसके बाद परिवार के लोग अबंतिका देवी मंदिर में दर्शन के लिए चले गए। काफी देर तक अनुज के नहीं आने पर वह गंगा घाट पर पहुंचे। जहां पर उसके कपड़े रखे थे और अनुज नहीं था। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ वह अनुज की तलाश में गंगा में उतरे।
तलाश करने पर अनुज गंगा बैरिकेडिंग के पास अटका हुआ मिला जिसे निकाला गया। उनके चेहरे को बुरी तरह से जलीय जीवों ने खा रखा था। पुलिस को सूचना देने के साथ ही अनुज को उपचार के लिए सीएचसी अनूपशहर में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार प्रिया देवी, वन विभाग के अधिकारी सरकारी अस्पताल पहुंचे।
वन विभाग के अधिकारियों के साथ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा महेंद्र ने बताया कि अनुज को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। गंगा स्नान के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ने से ही हादसा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
दूसरी ओर मेला प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से घाट पर पूरी बैरिकेडिंग की गई है और बैरिकेडिंग के अंदर मात्र तीन फीट पानी है। डूबने लायक पानी नहीं है। अनुज को दौरे पड़ते थे जिससे आशंका है कि स्नान के दौरान दौरा पड़ा और वह पानी में डूब गया।

तीन बहनों का इकलौता भाई था अनुज
चाचा महेंद्र ने बताया कि मृत अनुज तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता मुकेश राजमिस्त्री हैं। इकलौते बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत से मां मंजू और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा घाटों पर जलीय जीवों के बढ़ते खतरे को लेकर प्रशासन को पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। बताया कि वह जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद में शिक्षारत था। अनुज की मौत के बाद परिवार व गांव में मातम छाया हुआ है। इसके चलते गांव में परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

कोट
परिजनों ने बताया कि किशोर अनुज को गंगा स्नान के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ा। इसके बाद वह गंगा में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। इसी दौरान कछुआ प्रजाति से जुड़े हुए जलीय जीव ने उसके मुंह के मुलायम हिस्से को खा लिया। लेखपाल से रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। इसके आधार पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। मनीष कुमार, एसडीएम, अनूपशहर।
--
गंगा नदी में डॉल्फिन, मगरमच्छ व कई प्रजातियों के जलीय जीव मौजूद हैं। अनुज के चेहरे को देखकर लग रहा है कि उसे कछुआ ने खाया है। मगरमच्छ का हमला इस तरह का नहीं होता है। अहार क्षेत्र में कछुआ की कई प्रजातियां हैं। इनमें से एक चित्रा कछुआ की प्रजाति होती हैं जो गंगा स्नान के दौरान हमला नहीं करती है। यदि कोई व्यक्ति डूब जाता है तो यह चित्रा कछुआ हमला कर देता है। - डाॅ. हरेंद्र सिंह, डीएफओ

नए मकान की खुशी में किया था जागरण
चाचा महेंद्र ने बताया कि उनके भाई मुकेश ने नया मकान बनाया था। नए मकान के लिए मुकेश की मां शांति ने माता का जागरण बोला था। उनकी मां की करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। नए मकान की खुशी और मां की मन्नत को पूरा करने के लिए मंगलवार को भाई मुकेश ने अपने घर पर जागरण रखा था। सुबह करीब पांच बजे तक जागरण चला। उसके बाद परिवार के लोग मोहल्ले के लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में स्नान करने के लिए गए थे।

बुधवार की सुबह करीब दस बजे अनुज स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गया। बताया कि अनुज की आयु 16 वर्ष है। करीब पांच वर्ष पूर्व अनुज को स्कूल में एक बार दौरा पड़ा था, जिससे वह बेहोश हो गया। उपचार के बाद वह स्वस्थ हो गया था। फिलहाल उसका कोई उपचार नहीं चल रहा था। बड़ी बहन राखी बीए में पढ़ती है। उससे छोटी सपना 18 साल 12वीं और अनुज से छोटी बहन गुंजन कक्षा 6 की छात्रा है। तीनों बहनों का रोकर बुरा हाल है। बहनों का कहना है कि अब किसको राखी बांधेंगे।

गंगा में डूबे मृतक अनुज का फाइल फोटो।

गंगा में डूबे मृतक अनुज का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed