फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   STP

एसटीपी कनेक्शन को मिली मंजूरी, हस्तांतरित की धनराशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
STP
एसटीपी कनेक्शन को मिली मंजूरी, हस्तांतरित की धनराशि
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कनेक्शन के लिए लंबित फाइल अब अमृत निदेशालय से पास हो गई है। निदेशालय ने फाइल पास करते हुए बिजली कनेक्शन के एस्टीमेट की धनराशि 8.5 करोड़ रुपये बिजली निगम को भी हस्तांतरित कर दी है। वहीं अधिकारी कनेक्शन जारी होने से पहले ही डीजी सैट (जेनरेटर) के माध्यम से प्लांट का ट्रायल करने की तैयारी कर रहे हैं।
शहर में 586 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है तो एक एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) और सात आईपीएस (इंटीग्रेटेड पंपिंग स्टेशन) पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। एसटीपी के बिजली कनेक्शन के लिए जब अधिकारियों ने आवेदन किया तो बिजली निगम ने करीब 8.5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया। जबकि सीवर लाइन के प्रोजेक्ट के दौरान बिजली कनेक्शन के लिए केवल डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया था। ऐसे में अधिकारियों ने बजट स्वीकृति के लिए करीब तीन माह पहले फाइल तैयार कर अमृत निदेशालय भेजी थी। अब निदेशालय की ओर से कनेक्शन जारी करने के लिए स्वीकृति के साथ ही बजट भी जारी कर दिया है। हालांकि कनेक्शन उर्जीकृत करने के लिए भूड़ स्थित ट्रांसमिशन केंद्र से एसटीपी तक स्पेशल लाइन आएगी, जिसके चलते कनेक्शन चालू होने में करीब चार माह का समय अभी लगेगा। इसी बीच अधिकारी डीजी सैट के माध्यम से एसटीपी का ट्रायल करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

काली नदी को पार कर लाइन जोड़ने की तैयारी
शहर में मुख्य चौराहों पर ट्रेंचलेस तरीके से सीवर लाइन को जोड़ा गया है। जबकि शहर के बीच काली नदी के पुराने और नए पुल के बीच से अब ट्रेंचलेस तरीके से लाइन जोड़ने की तैयारी की जा रही है। मौके पर कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेंचलेस तरीके से लाइन जोड़ने में करीब एक माह का समय लगेगा। जिसके चलते सीवर लाइन का कार्य समाप्त होने में करीब एक माह का समय और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत निदेशालय ने फाइल को मंजूरी देते हुए बजट भी जारी किया है। अब बिजली निगम की ओर से कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। काली नदी को पार करने के लिए ट्रेंचलेस तरीके का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले एक माह में कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - अनिल कुमार, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed