फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sons, along with their maternal uncle, killed their father and dumped the body in a pond.

Bulandshahar News: बेटों ने मामा के साथ मिलकर ली पिता की जान, तालाब में फेंका शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sons, along with their maternal uncle, killed their father and dumped the body in a pond.
चंद्रपाल की हत्या में शिकारपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी
शिकारपुर । जमीन बेचने से मिले रुपयों के लालच में बेटों ने ही अपने मामा के साथ मिलकर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब में फेंक दिया गया। शिकारपुर पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या में प्रयुक्त बिना नंबर की कार बरामद कर ली है और आरोपी दोनों भाइयों व उनके मामा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर तेलिया मेंथन निवासी नथुआ ने 21 अगस्त को शिकारपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके छोटे भाई चंद्रपाल (55) 17 अगस्त की दोपहर शिकारपुर बाजार से साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। करीरा गांव के पास वाटर टैंक के समीप उनके ही बेटों सौरभ उर्फ गौरव और सरजीत ने मामा अजीत व रंजीत के साथ मिलकर बिना नंबर की कार में चंद्रपाल को जबरन बैठा लिया और कहीं लेकर चले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरुआती जांच में चंद्रपाल की बेटी रश्मि और साले रंजीत को जेल भेज दिया था लेकिन चंद्रपाल का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। गत दो सितंबर को अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र स्थित एक तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे चंद्रपाल के भाइयों ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर उसकी पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने चंद्रपाल के बेटों सौरभ, सरजीत और मामा अजीत को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी बेटे सौरभ ने कबूल किया कि पिता द्वारा जमीन बेचे जाने और उसकी रकम पास में रखे होने की खबर मिली थी। इसी लालच में बहन और मामा के साथ मिलकर पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
17 अगस्त को आरोपियों ने पिता को कार में जबरन बैठाया और तलाशी के दौरान मिले 21 हजार रुपये छीन लिए। जब पिता ने इस लूट का विरोध किया और पुलिस कार्रवाई की धमकी दी, तो आरोपी घबरा गए। वे दिनभर चंद्रपाल को कार में घुमाते रहे और शाम ढलते ही अकराबाद के तालाब में हाथ-पैर व मुंह बांधकर जिंदा फेंक आए। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


कोट..
हत्या में इस्तेमाल कार बरामद कर ली गई है। तीनों मुख्य आरोपियों सौरभ, सरजीत और अजीत को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। - प्रमोद कुमार सिंह, सीओ शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed