{"_id":"6738d749a936ac46910a2b1e","slug":"sold-stolen-bmw-car-owner-came-to-know-about-challan-in-lucknow-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-125073-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बेच दी चोरी की बीएमडब्ल्यू कार, लखनऊ में चालान होने पर मालिक को हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बेच दी चोरी की बीएमडब्ल्यू कार, लखनऊ में चालान होने पर मालिक को हुई जानकारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। गाड़ी बेचने के नाम पर एक आरोपी ने चोरी की बीएमडब्ल्यू कार ही बेच डाली। बीते दिनों लखनऊ में चोरी की बीएमडब्ल्यू का चालान होने पर मामले का खुलासा हुआ। चालान का एसएमएस गाड़ी मालिक के पास पहुंचा तो उसने गाड़ी चोरी होने की जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही पीड़ित ने मामले की शिकायत एडीजी से भी की। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ के इंद्रानगर निवासी विवेक कुमार सिंह ने एडीजी, मेरठ मंडल मेरठ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह नगर के राजबाबू रोड पर स्थित मेरठ लाइफ लाइन हॉस्पिटल में नियुक्त है। उन्होंने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 से 6 जुलाई 2023 को बीएमडब्ल्यू एक्स-1 गाड़ी 8.50 लाख रुपये में खरीदी थी। कंपनी की पॉलिसी के अनुसार यदि गाड़ी 45 दिन के अंदर ट्रांसफर नहीं होती है तो ग्राहक को पूरे पैसे वापस करेंगे। कंपनी की ओर से आश्वासन मिलने के बाद 21 हजार रुपये एडवांस उनके खाते में डाल दिए। इसके बाद दिल्ली जाकर 8.50 लाख रुपये की धनराशि उनके कार्यालय पहुंचकर कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दी। गाड़ी डिलीवरी होने के तीन महीने बाद भी गाड़ी ट्रांसफर नहीं की गई। कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी गाड़ी को ट्रांसफर नहीं किया गया। इसी बीच गाड़ी लेकर वह किसी काम से लखनऊ गए तो वहां गाड़ी का चालान हो गया। गाड़ी का चालान होने के बाद एसएमएस के माध्यम से गाड़ी के प्रथम मालिक को चालान की जानकारी हुई। इसके बाद गाड़ी मालिक ने फोन करके बताया कि उनकी गाड़ी चोरी हुई थी। इसके बाद थाना ताल कटोरा लखनऊ में गाड़ी जब्त करा दी गई। इसके बाद कई बार दिल्ली गए और आरोपी लगातार आश्वासन देते रहे। बाद में आरोपियों ने धमकी दी और पैसा वापस करने से इंकार कर दिया। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी चोरी की गाड़ियों को खरीदकर बेचते हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गगन सिंह निवासी रोहिणी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।