फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   shradha murder case

श्रद्धा हत्याकांड : आफताब का समर्थन कर रहे युवक का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
shradha murder case
श्रद्धा हत्याकांड : आफताब का समर्थन कर रहे युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड मामले में अब एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह श्रद्धा के कातिल आफताब पूनावाला का पक्ष लेते हुए उसके जघन्य अपराध को समर्थन दे रहा है। खुद को बुलंदशहर का निवासी बता रहा है। एसएसपी ने आरोपी की शिनाख्त के लिए टीमों को लगा दिया है।
करीब 51 सेकंड के इस वीडियो में युवक कह रहा है कि आफताब ने यह घटना गुस्से में की है। गुस्से में 35 की जगह 36 टुकड़े भी कर देता तब भी कोई बात नहीं थी। वीडियो में आरोपी अपना नाम राशिद खान और खुद को बुलंदशहर का निवासी बता रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। आरोपी की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने विभिन्न टीमों का गठन कर लगाया है। सिकंदराबाद, खुर्जा समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस आरोपी की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करे पुलिस
विभिन्न संगठनों ने इस पर रोष जताया है। मंगलवार को राष्ट्र शक्ति फाउंडेशन के कार्यकर्ता एसएसपी दफ्तर पहुंचे और वीडियो में दिख रहे युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान फाउंडेशन के अमन त्यागी, सचिन वत्स, जय पाराशर, शिवम गोस्वामी, वैभव मित्तल, सचिन सक्सेना, शुभम शर्मा, मोहित शर्मा, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीडियो दिल्ली में शूट किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक खुद को राशिद खान निवासी बुलंदशहर बता रहा है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
- श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed