फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shehnai will be played from January 16 in 2025, 65 auspicious times are being created

Bulandshahar News: 2025 में 16 जनवरी से बजेगी शहनाई, बन रहे 65 शुभ मुहूर्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नए साल की बुधवार से शुरुआत हो रही है। इस साल विवाह के 65 शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं। 16 जनवरी से शहनाई बजना शुरू हो जाएगी। वहीं, सात मार्च से होलाष्टक लगने और एक महीने का खरमास लगने से 13 अप्रैल तक विवाह मुहूर्त नहीं है। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा और 29 जनवरी को माघ अमावस्या पड़ रही है।
विज्ञापन

श्री द्वादश महालिंगेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य मनजीत धर्मध्वज और पंडित राज शर्मा ने बताया कि 16 से 27 जनवरी के बीच विवाह के नौ शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में तीन से 26 फरवरी के बीच 13 मुहूर्त और मार्च माह में एक से छह मार्च के बीच चार मुहूर्त विवाह के लिए शुभ हैं। वहीं, अप्रैल माह में 10, मई माह में 12, जून माह में सात शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन

12 जून से गुरु अस्त हो जाएंगे। फिर 4 महीने का चातुर्मास होगा। इस दौरान विवाह मुहूर्त नहीं होते हैं। वर्ष भर में 12 पूर्णिमा और 12 अमावस्या होती हैं। कार्तिक पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा मुख्य मानी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भौमवती अमावस्या, मौनी अमावस्या, शनि अमावस्या, हरियाली अमावस्या, दिवाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या और सर्वपितृ अमावस्या मुख्य मानी गई हैं।
-
नए साल में पड़ने वाली पूर्णिमा की तिथियां
13 जनवरी, 12 फरवरी, 13 मार्च, 12 अप्रैल, 12 मई, 10 जून, 10 जुलाई, नौ अगस्त, सात सितंबर, सात अक्तूबर, पांच नवंबर और 4 दिसंबर। वहीं, 14 मार्च और 11 जून को भी पूर्णिमा का योग बन रहा है।

-
नए साल में पड़ने वाली अमावस्या की तिथियां
29 जनवरी, 27 फरवरी, 29 मार्च, 27 अप्रैल, 26 मई, 25 जून, 24 जुलाई, 22 अगस्त, 21 सितंबर, 21 अक्तूबर, 19 नवंबर और 19 दिसंबर। वहीं, 27 मई, 23 अगस्त और 20 नवंबर को भी अमावस्या का योग बन रहा है।
-
इस साल इस तरह रहेंगी विवाह के मुहूर्त की तिथियां
जनवरी माह में 16, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26 व 27 तारीख।
फरवरी माह में 3,4,7,8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23, 25 व 26 तारीख।
मार्च माह में 1, 2, 3 व 6 तारीख।
अप्रैल माह में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23,29 व 30 तारीख।
मई माह में 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24 व 28 तारीख।
जून माह में 1, 2, 4, 7, 8, 9 व 12 तारीख।
नवंबर माह में 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 व 30 तारीख।
दिसंबर माह में 04, 10 व 11 तारीख।
-
इस साल पड़ने वाले त्योहार व पर्व
होलिका दहन होगा 13 मार्च को।
दुल्हेंडी होगी 14 मार्च।
बसंतिक नवरात्र की शुरुआत होगी 30 मार्च से।
रामनवमी रहेगी छह अप्रैल को।
रक्षाबंधन मनाया जाएगा नौ अगस्त को।
जन्माष्टमी मनाई जाएगी 16 अगस्त को।
शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से।
दशहरा मनाया जाएगा दो अक्तूबर को।
दिवाली मनाई जाएगी 21 अक्तूबर को।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed