Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Serious allegations leveled against BJP district president, video goes viral

Bulandshahar News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Serious allegations leveled against BJP district president, video goes viral
बुलंदशहर में भाजपा कार्यालय के बाहर खड़ा पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित उर्फ गौरव का परिवार। स्क्रीनशॉ
बुलंदशहर। जनपद की सियासत में उस वक्त उबाल आ गया, जब अरनिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित उर्फ गौरव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। 72 सेकंड के इस वीडियो में पीड़ित ने भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

वीडियो में पीड़ित अपनी वृद्ध माता, पत्नी और तीनों बच्चों के साथ भाजपा जिला कार्यालय के बाहर भावुक अवस्था में नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित अपने पूरे परिवार के साथ न्याय की गुहार लगाने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे हैं। वीडियो के एक हिस्से में उनकी मां कार्यालय से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

अमित का कहना है कि वह पूर्व में समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख रहे हैं, लेकिन वर्तमान में वह भाजपा के समर्थक और वोटर हैं। इसके बावजूद उनके साथ जिलाध्यक्ष और उनके करीबियों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। अमित उर्फ गौरव ने वीडियो में सीधे तौर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान का नाम लेते हुए कहा कि वे उनके पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिलाध्यक्ष के कुछ साथियों पर रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि राजनीतिक रसूख के चलते उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है।

वहीं, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि वह आरोप लगाने वाले व्यक्ति को नहीं जानते। उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
जानकारी मिली है कि आरोप लगा रहा व्यक्ति अधिकतर समय शराब के नशे में रहता है और उस पर विभिन्न एफआईआर भी दर्ज हैं। उस व्यक्ति से वह कभी मिले भी नहीं हैं। छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed