फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Saurabh Dixit did cyber fraud for wedding expenses

Bulandshahar News: शादी के खर्च के लिए सौरभ दीक्षित ने की थी साइबर ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Saurabh Dixit did cyber fraud for wedding expenses
कानपुर पुलिस द्वारा बुलंदशहर से पकड़े गए ठगी के आरोपी। स्त्रोत - पुलिस
बुलंदशहर। कानपुर निवासी दंपति के खाते से 21.75 लाख रुपये की ठगी डाक विभाग के सौरभ दीक्षित ने शादी के लिए रुपये जुटाने के लिए की थी। कानपुर साइबर सेल की जांच में आरोपियों ने इसका खुलासा किया है। पांच लाख रुपये सौरभ दीक्षित ने अपनी शादी में खर्च कर लिए। अब पुलिस ने आरोपियों के खाते में पांच लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। बाकी रकम के लिए आरोपियों की संपत्ति कुर्क करेगी।
विज्ञापन

कानपुर के इंदिरानगर निवासी सुधीर कुमार सूद एक कंपनी से सेवानिवृत्त हैं, उनकी पत्नी प्रवीण सूद शिक्षिका हैं। इंदिरानगर के पोस्ट ऑफिस में दोनों पति-पत्नी का संयुक्त खाता है। इनके खाते में करीब 22 लाख रुपये की धनराशि थी। इसमें 21 लाख 75 हजार 572 रुपये की धनराशि साबोता जाफराबाद पोस्ट ऑफिस में तैनात खुर्जा निवासी शाखा डाकपाल सौरभ दीक्षित व जेवर उप डाकघर में तैनात कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर 28, 29 व 30 अक्तूबर को निकाल ली। खाता धारक को इसकी जानकारी 17 नवंबर को हुई। कानपुर निवासी खाताधारक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, विभाग की छवि धूमिल होने पर डाक विभाग ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी। शनिवार को कानपुर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


फर्जी आईडी से खोला खाता
जेवर और साबोता जाफराबाद डाकघर बुलंदशहर डाक अधीक्षक के अधीन है। घपले में सौरभ दीक्षित के अलावा उप-डाकघर जेवर के डाक सहायक सतीश कुमार व अशोक कुमार मीना, अभिकर्ता देवेंद्र सिंह, ग्रामीण डाक सेवक विपुल शर्मा शामिल हैं। पहले सौरभ दीक्षित ने 21 अक्तूबर को आगरा निवासी भूपेंद्र सिंह के नाम से आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) में 100 रुपये से फर्जी खाता खोला। फर्जी खाते को डाक सहायक जेवर सतीश कुमार की आईडी में हेरफेर कर कानपुर के सुधीर कुमार सूद के खाते से लिंक कर मूल खाताधारक का नाम, मोबाइल नंबर व आधार संख्या हटाकर भूपेंद्र सिंह का नाम चढ़ा दिया। इसके बाद 28, 29 व 30 अक्तूबर के बीच 21 लाख 75 हजार 572 रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 नवंबर को हुई सौरभ दीक्षित की शादी
शाखा डाकपाल सौरभ दीक्षित की 23 नवंबर को शादी तय हो गई थी। इसके लिए उसके पास रुपये नहीं थे। शादी के लिए रुपये जुटाने को अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी की साजिश रची। आरोपियों ने वरिष्ठ नागरिक के मोबाइल पर ऑनलाइन खाता चेंज करने की रिक्वेस्ट जनरेट कर बुजुर्ग को बातों में उलझा ओटीपी ले लिया। इसके बाद रकम ट्रांसफर कर ली। कानपुर के डीसीपी वेस्ट विजय ढुल द्वारा जारी पत्र के अनुसार मामले में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला है। पांच लाख रुपये सौरभ ने अपनी शादी में खर्च कर लिए। शेष के खातों में पांच लाख की धनराशि फ्रीज करा दी है। बाकी रकम के लिए आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।


मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज कानपुर और पोस्टमास्टर जनरल आगरा रीजन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। सभी के खिलाफ आरोप पत्र जारी हो चुके हैं। कानपुर पुलिस ने जो भी मदद मांगी विभाग ने उसमें सहयोग किया है। - त्रिभुवन प्रताप सिंह, डाक अधीक्षक बुलंदशहर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed