फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   satendra murder case

सतेंद्र हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
satendra murder case
सतेंद्र हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास
विज्ञापन

बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली नासिरपुर निवासी किसान सतेंद्र सिंह की हत्या में गांव सैदपुरा थाना औरंगाबाद निवासी अमन को अपर सत्र न्यायाधीश-पंचम नीलम ढाका के न्यायालय ने दोषी माना है। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास व 25 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है।
एडीजीसी चंद्रभान सिंह ने बताया कि 8 फरवरी 2015 सलेमपुर थाने पर भैंसरोली नासिरपुर निवासी रिषिपाल सिंह ने तहरीर देकर अपने भाई की हत्या का मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनका भाई सतेंद्र व भतीजा अमन सात फरवरी को गन्ना डालने के लिए साबितगढ़ मिल गए हुए थे। यहां से वह रात करीब दस बजे ट्रैक्टर ट्राली लेकर लौट रहे थे। गांव किरयावली के पास अज्ञात आरोपियों ने उनके भाई को गोली मार दी और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सतेंद्र को घायलावस्था में खुर्जा स्थित अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद आरोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। न्यायालय ने अब आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन

ये गवाह हुए पेश
अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में सात गवाह पेश किए गए। इनमें वादी रिषीपाल सिंह, अमित कुमार, चिकित्सक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक जुगेंद्र सिंह, कांस्टेबल आदेश कुमार, निरीक्षक गुलजार अहमद, कांस्टेबल आदेश कुमार, एचसीपी राजवीर सिंह रहे। इसके आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed