फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   40 year old constable dies of fever in Bulandshahr mourning in the police department

यूपी: बुलंदशहर में 40 वर्षीय कांस्टेबल की बुखार से मौत, पुलिस महकमे में शोक, सहारनपुर के निवासी थे मोनू कुमार

Tue, 25 Aug 2026 12:02 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 12:02 AM IST
सार

बुलंदशहर में कोतवाली जहांगीराबाद में कांस्टेबल के पद पर तैनात 40 वर्षीय मोनू कुमार का बुखार के चलते निधन हो गया। वह मूलरूप से सहारनपुर जिले के थाना बेहट, गांव पिवड़ा जालौरदार के निवासी थे।

विज्ञापन
40 year old constable dies of fever in Bulandshahr mourning in the police department
कांस्टेबल की बुखार से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में कोतवाली जहांगीराबाद में कांस्टेबल के पद पर तैनात 40 वर्षीय मोनू कुमार का बुखार के चलते निधन हो गया। वह मूलरूप से सहारनपुर जिले के थाना बेहट, गांव पिवड़ा जालौरदार के निवासी थे। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर मोनू कुमार ने अपनी तबीयत खराब होने और हल्का बुखार होने की बात कही थी। उन्होंने घर जाने की इच्छा भी जताई थी और अमरगढ़ में ही एक चिकित्सक से दवा ले ली थी। शाम को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनके साथियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीराबाद पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर बताते हुए उन्हें तत्काल बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज के नए भवन की इमरजेंसी में पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया। वह पिछले एक वर्ष से जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी अमरगढ़ में तैनात थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य बिगड़ने का घटनाक्रम
कांस्टेबल मोनू कुमार ने सोमवार दोपहर को ही अपनी अस्वस्थता की जानकारी दी थी। उन्हें हल्का बुखार महसूस हो रहा था, जिसके लिए उन्होंने अमरगढ़ में एक स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लिया और दवा ली। हालांकि, शाम होते-होते उनका स्वास्थ्य अप्रत्याशित रूप से अधिक बिगड़ गया। उनके सहकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग में सोक की लहर  
मोनू कुमार के आकस्मिक निधन से कोतवाली परिसर में माहौल गमगीन हो गया। पुलिस विभाग के साथी कर्मियों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीओ अनूपशहर भरत कुमार सोनकर ने बताया कि कांस्टेबल को स्वास्थ्य बिगड़ने पर बुलंदशहर ले जाया गया था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मृतक कांस्टेबल के परिवार को उनके निधन की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed