{"_id":"6a8cff209eb4db83a0093115","slug":"one-person-died-in-a-head-on-collision-between-two-motorcycles-in-bulandshahr-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: सामने सामने टकराई दो बाइक, एक की मौत और तीन लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: सामने सामने टकराई दो बाइक, एक की मौत और तीन लोग हुए घायल
Tue, 25 Aug 2026 08:04 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:04 AM IST
सार
सौंदा हबीबपुर गांव निवासी संजीव ने बताया कि खुर्जा जंक्शन निवासी उनके दोस्त भगत सिंह (45) जेवर अड्डा चौराहा पर चलने वाली निजी बस के परिचालक थे। मंगलवार सुबह भगत सिंह घर से बाइक पर सवार होकर खुर्जा नगर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंक्शन रोड पर सिद्धि विनायक अस्पताल के सामने दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार निजी बस परिचालक की मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार दो भाई समेत तीन संविदा रेल कर्मी घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सौंदा हबीबपुर गांव निवासी संजीव ने बताया कि खुर्जा जंक्शन निवासी उनके दोस्त भगत सिंह (45) जेवर अड्डा चौराहा पर चलने वाली निजी बस के परिचालक थे। मंगलवार सुबह भगत सिंह घर से बाइक पर सवार होकर खुर्जा नगर की ओर जा रहे थे।
जैसे ही सिद्धि विनायक अस्पताल के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इसमें भगत सिंह और दूसरी बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। चारों घायलों को खुर्जा के जटिया अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने भगत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक सवार अरनिया मंसूरपुर गांव निवासी नितिन, उनका भाई गौरव और हरिओम घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल हरिओम, नितिन और गौरव खुर्जा जंक्शन पर संविदा रेलकर्मी हैं। तीनों भाइयों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि दो भाई को में आमने-सामने की टक्कर से हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल अभी इसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।