फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   13-year-old boy dies of snakebite in Bulandshahr

एक सांप को मारा तो दूसरे ने दी दस्तक: किशोर की मौत के बाद गांव में नाग-नागिन की बात, लाश लेकर बिलखते रहे पिता

Tue, 25 Aug 2026 06:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अरनिया
संवाद न्यूज एजेंसी, अरनिया Published by: विकास कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 06:16 PM IST
सार

ग्रामीण अभय ने बताया कि पहले कमरे में एक सांप था, जिसको मार दिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह एक और सांप आ गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह नाग नागिन का जोड़ा था। जो एक की मौत के बाद दूसरा उस कमरे में वापस आया था। 

विज्ञापन
13-year-old boy dies of snakebite in Bulandshahr
सांप के काटने से सुरेश की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित अरनिया थाना क्षेत्र के मुनी की नगलिया गांव में सोमवार रात को सांप के डसने से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में विलाप पसरा हुआ है। गुस्साए ग्रामीणों ने कमरे में मिले दो सांप को मार दिया। इसके बाद किशोर को दफना दिया गया। 

विज्ञापन

सुरेश की चीख सुन उठे सब
मुनी की नगलिया गांव निवासी प्रवीण ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार रात को परिवार के सभी लोग कमरे में सो रहे थे। तभी अचानक कमरे में सांप आ गया और किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। तभी उनके बड़े बेटे 13 वर्षीय सुरेश की चीख सुनाई दी तो सभी लोग सोकर उठ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सांप को मार डाला
उन्होंने देखा कि कमरे में सांप घूम रहा था जो कपड़ों में छिप गया। वहीं, उनका बेटा सुरेश रो रहा था और उसने बताया कि पैर में चोट लगी है। देखा तो सांप ने सुरेश के डस लिया था। वहीं, शोर सुनकर आस पास के लोग भी वहां आ गए। लोगों ने सांप को बाहर निकाला और उसको मार दिया। 

विज्ञापन

बेटे को गोद में लेकर बिलखते रहे पिता
इसके बाद बच्चे को मुनी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के लिए इनकार कर दिया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे और वहां भी चिकित्सकों ने उपचार से इनकार कर दिया। ऐसे में मंगलवार सुबह नौ बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया। पीड़ित प्रवीण अपने बेटे को गोद में लेकर बिलखता रहा। 

कमरे में मिला एक और सांप
किसी तरह गांव के लोगों ने ढांढस बांधा और उनको घर लेकर आए। जहां देखा कि कमरे में एक और सांप था। गुस्साए ग्रामीणों ने उसको भी मार दिया। वहीं घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रवीण के तीन बच्चों में सबसे बड़ा सुरेश था, जिसके बाद अभिषेक व दिव्यांश छोटे बेटे हैं। 

नाग-नागिन के जोड़े की हो रही चर्चा 
ग्रामीण अभय ने बताया कि पहले कमरे में एक सांप था, जिसको मार दिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह एक और सांप आ गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह नाग नागिन का जोड़ा था। जो एक की मौत के बाद दूसरा उस कमरे में वापस आया था। 

अस्पताल का बयान
किशोर सीएचसी पर जब आया था, तब उसमें सांप काटने के कोई लक्षण नहीं थे। ऐसे में किसी प्रकार की वैक्सीन देना सही नहीं है। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रेफर कर दिया गया था। - डॉ. विकास राय, चिकित्सा अधीक्षक, मुनी सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed