फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Saraidhari bridge will be completed in six months

Bulandshahar News: छह माह में पूरा हो जाएगा सरायधारी पुल का निर्माण, काम शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Saraidhari bridge will be completed in six months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
अधिकारियों की लापरवाही के कारण लंबे समय तक लोगों को परेशानी झेलने के बाद अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोकनिर्माण विभाग की ओर से जारी टेंडर के बाद अब पुल निर्माण के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अगले छह माह में पुल का कार्य पूरा कराते हुए लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा।
करीब छह माह पहले नगर के सरायधारी पुल को अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद तोड़ दिया गया था। पुल तोड़े जाने के बाद ऊपरकोट, सरायधारी, टंटान मोहल्ला, नरसलघाट समेत अन्य क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया था। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द 74 लाख की लागत से पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा लेकिन करीब छह माह बाद भी पुल का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। पुल निर्माण के लिए 24 लाख रुपये की धनराशि नगर पालिका ने करीब छह माह पहले ही लोकनिर्माण विभाग के खाते में ट्रांसफर कर दी थी। अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल तोड़ने के बाद पहले अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने में समय लगा दिया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई तो अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अधिकारियों ने गंदे पानी की निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके चलते कार्य शुरू करने में देरी हो रही है। हालांकि सोमवार को पुल का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

बारिश में लोगों की बढ़ रही परेशानी
पुल को तोड़ने के बाद ऊपरकोट क्षेत्र में बने कई मकानों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भर जाने से आसपास के मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडराने लगा है। क्षेत्र निवासी अतीक अहमद बर्नी ने बताया कि ठेकेदार से लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन जेके शर्मा ने कहा कि नगर पालिका अधिकारियों ने पानी की निकासी के इंतजाम नहीं किए, जिसके चलते पुल का निर्माण शुरू कराने में देरी हुई। अब खुद ही पानी की निकासी के इंतजाम करते हुए पुल का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed