फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ruckus on wheat procurement centers

गेहूं क्रय केंद्र पर भाकियू का हंगामा

Wed, 27 Apr 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, स्याना
अमर उजाला ब्यूरो, स्याना Updated Wed, 27 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ruckus on wheat procurement centers
स्याना के गेहूं क्रय केंद्र पर रोष जताते भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

नई मंडी स्थित यूपीएसएस के गेहूं क्रय केन्द्र पर घटतौली व किसानों को गेहूं भुगतान न मिलने के विरोध में भाकिू य के लोगों ने हंगामा काटा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मौके पर गेहूं भरे कटटों की स्याना तहसीलदार इदरीश अहमद के समक्ष तुलाई भी कराईं। एक कटटे में 63 किलो गेहूं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया।

विज्ञापन


बाद में तहसीलदार के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए। बृहस्पतिवार 28 अप्र्रैल को व्यापारी एवं किसानों की संयुक्त बैठक कराकर गेहूं खरीद को ठीक प्रकार से कराने क ी बात भी कही गई। भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों का जमकर शोषण हो रहा है।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह सिरोही ने कहा कि यदि गेहूं का 1525 रूपये प्रति क्विंटल मूल्य घोषित है यदि व्यापारियों द्वारा इससे कम भाव पर गेहूं खरीदा गया तो भाकियू इसका जमकर विरोध करेगी। जिला संरक्षक दयाचंद त्यागी ने किसानों को गेहूं भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार इदरीश अहमद ने कहा कि किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य सहित पूरी पारदर्शिता के साथ तोल कराई जायेगी। यूपीएसएस गेहूं क्रय केन्द्र के प्रभारी गुलवीर सिंह सिंधु का कहना है कि गेहूं क्रय केन्द्र पर शाम को पूरा स्टॉक मिलाया जाता है।

साथ ही मंडी समिति से तोल का कांटा भी सत्यापित कराया गया है। क्रय केन्द्र पर 45 लाख की गेहूं खरीद के सापेक्ष 25 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। इस दौरान मुनीराज त्यागी, डॉ. अब्दुल मन्नान, टीकम सिंह, डॉ. गजेंद्र लोधी मौजूद रहे।

‘अधिकारी सुविधा शुल्क लेकर करते हैं काम’

भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को शहीद स्मारक पर पंचायत की। इसमें किसानों ने तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया। किसानों ने धरनास्थल पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि तहसील कार्यालय में बिना सुविधा शुल्क के किसानों का कोई काम नहीं होता है।

उन्होंने जिलाधिकारी से इसकी जांच कराने की मांग की। भाकियू के युवा विंग के जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि किसानों को बीते वर्ष व ओलावृष्टि से नुकसान का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। तत्काल किसानों को मुआवजा दिया जाए वरना किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पंचायत में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह किसानों से वार्ता करने पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने, ग्राम बिसाइच और जिरावठी के सीमा विवाद को समाप्त कराने की मांग की गई।


पंचायत में सतवीर सिंह, विजय सिंह, जसवतीर सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, सतीश कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार, सजीव कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बदरे आलम और संचालन तेजवीर सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed