फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   route diversion on 7 roads

देख कर निकलें..सात रास्तों पर डायवर्जन

Tue, 26 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 26 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
route diversion on 7 roads
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा को बिना अवरोध शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सात मार्गों पर डायवर्जन का प्लान बनाया है। साथ ही 26 स्थानों पर बैरियर लगाने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने भारी वाहनों के लिए भी अलग मार्ग से निकालने का निर्णय लिया है। अफसरों ने पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी इसमें सहयोग लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रत्येक मार्ग पर डायवर्जन मार्ग की व्यवस्था की गई है। हापुड़-गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर यातायात की समस्या होने पर हापुड़ से गुलावठी मार्ग, हाफिजपुर से धौलाना होकर दादरी मार्ग पर वाहनों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह गुलावठी से सिकंदराबाद मार्ग तथा बराल चौकी से संतपुरा चौकी सिकंदराबाद की तरफ वाहन निकाले जाएंगे। बुलंदशहर से खुर्जा मार्ग पर कोई समस्या होने पर वलीपुरा चौराहे चोला चौराहे से खुर्जा एवं जेवर के लिए वाहनों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूपशहर-अहार-बुलंदशहर मार्ग पर कोई समस्या होने पर वाहनों को जहांगीराबाद अहार अड्डे से बाइपास होते हुए भईपुर दौराहे से शिकारपुर की तरफ निकाला जा सकता है। गढ़-स्याना-औरंगाबाद-मार्ग पर वाहनों को लखावी से सैदपुर होते हुए बुलंदशहर भेजा जा सकेगा।

इन मार्गों पर होगा डायवर्जन
जनपद में कुल सात मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा 26 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। इनमें हाफिजपुर बार्डर, धौलाना अड्डा कस्बा गुलावठी, सिकंदराबाद तिराहा कस्बा गुलावठी, बराल चौकी, जैनपुर तिराहा, भूड़ चौराहा, वलीपुरा नहर चौराहा, खुर्जा बाइपास झमका पुल, शिकारपुर तिराहा, गढ़ बार्डर, सराय चौकी, हापुड़ अड्डा स्याना, अहार अड्डा जहांगीराबाद, चांदौक दौराहा जहांगीराबाद, दादरी गेट सिकंदराबाद, लखावटी चौकी, पवसरा मोड़ औरंगाबाद, अलीगढ़ अड्डा अनूपशहर, कर्णवास तिराहा, भीमपुर दौराहा, पंड्रावल चौकी छतारी, अलीगढ़ बॉर्डर, कसेरकलां फाटक, राजघाट तिराहा, हमीद चौराहा नरौरा एवं जरगवां मोड़ शामिल हैं।

बैरियर पर रहेगी फोर्स
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बैरियर पर व्यवस्था बनाने के लिए एक एचसीपी और दो कांस्टेबल मौजूद रहेंगे। ये दो शिफ्ट में लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इमरजेंसी की स्थिति एवं सर्पदंश की दशा में मुख्य-मुख्य स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी तथा जिला अस्पताल में उचित उपचार के लिए बैड रिजर्व कराने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पत्राचार किया जा रहा है।

हाईवे पर अतिक्रमण नहीं हटा
नगर में दूर दराज के कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। मंगलवार को ग्वालियर मध्य प्रदेश के कांवड़ियों का जत्था गुलावठी पहुंचा। जत्थे में शामिल कांवड़ियों सोनेराम, जगमोहन, हरिराम, राय सिंह, पप्पू, लेखराज आदि ने बताया कि वे 22 जुलाई को की शाम को हरिद्वार से कांवड़ लेकर चले हैं।


इन कांवड़ियों ने गुलावठी में विश्राम किया। उधर, पुलिस के दावों के बावजूद नगर के मुख्य कांवड़ मार्ग हाईवे 235 पर सड़क के किनारे तक अतिक्रमण है। सड़क पर वाहनों का चलना दूभर हो गया है। जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed