{"_id":"6154a41c8ebc3e02db47a92e","slug":"road-accident-bulandshahr-news-gbd2268344197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 3 की गई जान, तीन की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 3 की गई जान, तीन की हालत नाजुक
विज्ञापन
अहमदगढ़ में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक और मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में 3 की गई जान, तीन की हालत नाजुक
अहमदगढ़/अहार। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
अहार क्षेत्र में मंगलवार रात जहांगीराबाद रोड पर अलग-अलग दो दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में बाइक से गांव दरावर निवासी जयप्रकाश और किसनपाल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एक बाइक उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया, जिसके चलते बाइक सवार रामौतार पुत्र कलुवा निवासी औरंगाबाद ताहरपुर घायल हो गया। गंभीर हालत में मेरठ ले जाने के दौरान ही घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं, रात करीब साढ़े आठ बजे गांव भगवंतपुर निवासी मुनेश पुत्र पूरन सिंह बाइक से गांव पौटा बादशाहपुर घर का सामान लेने आया था। जब वह सड़क पार कर रहा था तो एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जहांगीराबाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया।
रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अहमदगढ़। क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गांव खकूड़ा निवासी देव प्रसाद शर्मा पुत्र गामा प्रसाद काम से बाजार जा रहा था। मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।