{"_id":"57432f594f1c1bb215691463","slug":"rld-s-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद का हल्ला बोल कलक्ट्रेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद का हल्ला बोल कलक्ट्रेट पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 23 May 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करते रालोद पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने का बकाया भुगतान और रजवाहों में पानी नहीं छोड़े जाने के खिलाफ रालोद ने कलक्ट्रेट पर सोमवार को जमकर हंगामा किया। रालोद के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों किसानों ने डीएम की गैरमौजूदगी पर दफ्तरों में ताला लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिसफोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति संभाली।
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट का घेराव किया।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों का गन्ना भुगतान नहीं मिलने और रजवाहों में पानी नहीं छोड़े जाने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जब डीएम नहीं मिलीं तो गुस्साए रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने दफ्तर में ताला लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान किसानों का पुलिस से नोकझोंक भी हुई। रालोद जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसानों को जल्द भुगतान नहीं मिला तो पार्टी चक्का जाम करेगी।
रालोद नेता डॉ. कुंवरवीर चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की अखिलेश सरकार के राज में किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता भवतोष चौधरी ने कहा कि 2017 में किसान प्रदेश से भाजपा और सपा दोनों का सफाया कर देगी।
डीएम की गैरमौजूदगी में रालोद कार्यकर्ताओं ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मुकेश प्रमुख, पंकज प्रधान, अन्नू चौधरी, वीरेन्द्र लौर, फरमान अली, अजब सिंह कपासिया, सौरभ जखैता, उम्मेद अली, डॉ. सांगवान, त्रिलोकी प्रधान, दिनेश चौधरी, सोमवीर प्रधान, रूपेन्द्र, किरनपाल, जावेद मिश्रा, अतुल वाल्मीकि, कैलाश शर्मा, अर्जुन चौधरी, डॉ. रुपेंद्र तेवतिया मौजूद रहे।
चीनी मिलों से गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द कराया जाएगा। साथ ही राजवाहों में जल्द पानी छोड़ने की व्यवस्था कराई जाएगी। इस बाबत शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। चीनी मिल अफसरों को जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।-शुभ्रा सक्सेना, जिलाधिकारी