{"_id":"57eebddc4f1c1bcc09574c68","slug":"right-now-only-40-hit-the-kill-400","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अभी तो सिर्फ 40 को मारा है, आगे 400 को मारेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अभी तो सिर्फ 40 को मारा है, आगे 400 को मारेंगे’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री की जमकर सराहना की है। पूर्व सैनिकों ने एक आवाज में कहा कि अगर पाकिस्तान अब भी नहीं सुधरा तो यह तो सिर्फ 40 हैं, आगे 400 आतंकवादियों को मारने में भी भारतीय सेना को देर नहीं लगेगी।
1965 के भारत-पाक युद्ध में अपनी बहादुरी दिखा चुके गुलावठी के गांव भटौना निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार रामचंद्र का कहना है कि पाकिस्तान एक सर्जिकल स्ट्राइक से सुधरने वाला नहीं है। बार-बार सर्जिकल स्ट्राइक करके उसे सबक सिखाना होगा।
विज्ञापन
जाट रेजीमेंट में हवलदार रहे पूर्व सैनिक उदयराज सिंह ने कहा कि भारतीय सेना को पाकिस्तान स्थित सभी आतंकवादी कैंप नष्ट करने होंगे। पूर्व सैनिक शौर्य चक्र विजेता स्वरूप सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की यह उल्लेखनीय पहल है। जिसमें उसे पूर्ण सफलता मिली है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष कर्नल जयप्रकाश सिंह ने कहा कि दुनिया की सबसे पराक्रमी सेना भारत की है। अभी तो 40 आतंकवादी मरे हैं, आगे 400 को भी मारेंगे। भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर आतंकी कैंपाें को तबाह करने और 38 आतंकियों को मार गिराने की कार्रवाई से नगरवासियों में खुशी है।
नगरवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। दूसरी ओर भाजपाइयों ने उपाध्यक्ष अरविंद दीक्षित के आवास पर बैठक कर खुशी मनाई। विधायक विमला सोलंकी, पिंकी वोहरा, श्याम शर्मा, महामंत्री दीपक गौड, सुधारानी सैन, अरविंद दीक्षित बालमुकंदसेन, नरेंद्र सैनी, घनश्याम सैनी, ऊषा बंसल, सचिन गिरी आदि मौजूद रहे।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी कायस्थवाड़ा स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर मिठाई बांटी। तहसील संयोजक अनुज ठाकुर, नगर महामंत्री विवेक अधाना, सचिन शर्मा, विनीत खटाना, मोंटू अधाना, शिवम, सनोज यादव, अरूण प्रजापति, मानव आदि मौजूद रहे।
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों ने भारतीय सेना के पराक्रम को सराहा। वहीं बुगरासी में भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। देवेंद्र चौधरी, मुनेंद्र कुमार, मास्टर हरवीर सिंह, रवि आदि का कहना है कि सरकार ने जनता के मन की बात को पूरा किया है। देश का प्रत्येक व्यक्ति एकजुट है और पाकिस्तान जैसे आतंकी देश को सबक सिखाएं।
शहीदों के सम्मान में होगा रक्तदान
बुलंदशहर (ब्यूरो)। लक्ष्मी लाइफ लाइन अस्पताल पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों पर हमला करने वाले जवानों के साहस और उड़ी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। लक्ष्मी लाइफ लाइन अस्पताल के डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
ग्रामीणों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर जताई खुशीखानपुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव सौझनां झायां में कैप्टन गोपी सिंह के आवास पर एकत्र पूर्व सैनिकों ने पीओके में ट्रेनिंग कैंप पर हमला करने की अनुमति देने पर केंद्र सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर हमारे जांबाज सैनिकों ने साबित कर दिखाया कि हम विश्व की बेहतरीन सेनाओं में से एक हैं।
पूर्व कैप्टन राजपाल सिंह, रामपाल सिंह, सूबेदार धर्मपाल सिंह, निरंजन सिंह, गिराज सिंह, डालचंद सिंह, किरनपाल फौजी, लखपत सिंह, राजकरन सिंह मौजूद रहे। वहीं नरौरा में भारतीय सेना द्वारा पीओके में की गई कार्रवाई पर रामघाट में युवाओं व बच्चों ने ढ़ाले नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर लक्ष्मण शर्मा, अरविंद अग्रवाल, शिवम शर्मा, गुलशन शर्मा, राहुल, नितिन शर्मा, सोनू तिवारी, रोहित गुप्ता, पिंकू मित्त्तल आदि प्रमुख रहे।