{"_id":"6421d24cb504c8dd2505f7c4","slug":"resentment-among-villagers-due-to-water-bulandshahr-news-c-30-1-63418-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विद्यालय जाने वाले रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विद्यालय जाने वाले रास्ते पर जलभराव होने से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ककोड़। क्षेत्र के ग्राम शेखपुर माम स्थित प्राथमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते में जलभराव होने से अभिभावकों, ग्रामीणों में रोष है। ग्राम प्रधान, ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर मामले की वीडियो भी वायरल की है।
ग्राम प्रधान नरेश कुमार शर्मा, ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि प्राथमिक विद्यालय के बराबर में खेल का मैदान है। कुछ दूरी पर ग्राम समाज की भूमि है, लेकिन कुछ लोग गांव के गंदे पानी को ग्राम समाज की भूमि तक नहीं पहुंचने देते हैं, जिससे रास्ते में जलभराव के साथ कीचड़ हुआ है। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कीचड़ भरें रास्ते से निकलना पड़ता है। साथ ही ग्रामीण भी जलभराव वाले रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। मामले की बाबत पहले भी शिकायत की जा चुकी है। तहसील टीम ने मौके पर पहुंच मुआयना तो किया मगर, समस्या का अब तक समाधान नहीं किया गया। एसडीएम रेनू ने बताया कि समस्या का समाधान किया जाएगा।